Karnataka Elections 2023: मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने Shiggon निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने Shiggon निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया

karnatkacmbommai

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में विपक्षी पार्टी से मुकाबला करने के लिए राज्‍य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शिगगोन निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बोम्‍मई ने गृह निर्वाचन क्षेत्र में अपने समर्थकों के साथ संबंधित चुनाव अधिकारी को अपना नामांकन पर्चा दाखिल करते कागजात जमा किए।

bommai

कर्नाटक मुख्‍यमंत्री बसवराज बोम्‍मई ने नामांकन पर्चा दाखिल करने से पहले सीएम बोम्मई लोकप्रिय सिद्धारुढ़ मठ पहुंचे और वहां पर आर्शीवाद लिया। नामांकन से पहले कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्‍मई ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर लिखा
'नए भारत के लिए एक नए कर्नाटक का निर्माण करने के लिए, आज अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र शिगगोन-सावनूर में नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले, मैंने अपने देवता श्री सिद्धारुढ़ मठ का दौरा किया और भगवान का आशीर्वाद मांगा।'

बता दें विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज तीसरा दिन है और सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों को पहले ही बी फॉर्म जारी कर दिए हैं। अगले एक सप्ताह तक सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों और निर्दलीय उम्मीदवारों द्वारा नामांकन का सिलसिला जारी रहेगा।

याद रहे कर्नाकट विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरे राज्‍य में एक साथ 10 मई को होंगे और 13 मई को वोटों की गिनती के बाद चुनाव परिणाम जारी होगा। इसके बार ही पता चलेगा कि प्रदेश में भाजपा, कांग्रेस या जेडीएस किसी पार्टी बहुमत हासिल कर सत्‍ता पर काबिज होगी।

हालांकि चुनाव से पहल आए ओपिनियन पोल में परिणामों में सबसे अधिक सीट कांग्रेस को मिलती दिखाई गई हालांकि बहुमत किसी भी पार्टी को नहीं मिलेगा, ये अनुमान ओपिनियन पोल में लगाया गया है। यानी एक बार फिर जेडीएस प्रमुख कुमारस्‍वामी किंग मेकर की भूमिका में आ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+