Karnataka election results 2018: सिद्धारमैया ने बदामी में भाजपा के दिग्गज श्रीरामुलू को हराया

बेंगलुरु। कर्नाटक चुनाव के मिल रहे रुझानों से साफ हो गया है कि बीजेपी पूर्ण बहुमत के आंकड़े को आसानी से पा लेगी। इससे यह भी साबित हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार का काफी असर हुआ है जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रणनीति पूरी तरह से फेल हो गई है।

सिद्धारमैया ने बादामी में भाजपा के श्रीरामुलू को हराया

भले ही रुझानों में कांग्रेस पिछड़ गई है और उसकी हार तय मानी जा रही है, लेकिन सिद्धारमैया अपनी बदामी सीट से जीत बचाने में सफल हो गए है, उन्होंने यहां बीजेपी के आदिवासी नेता श्रीरामुलू को पराजित किया है, मालूम हो कि बदामी से सिद्धारमैया ने पहली बार चुनाव लड़ा था, साल 2008 और 2013 के विधानसभा चुनाव में सिद्धारमैया ने वरुणा विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की थी।

मौजूदा समय में श्रीरामुलू बेल्लारी से सांसद हैं

आपको बता दें बीजेपी ने सिद्धारमैया के खिलाफ बदामी सीट से अपने सबसे अमीर प्रत्याशी श्रीरामुलू को चुनावी मैदान में उतारा था, मौजूदा समय में श्रीरामुलू बेल्लारी से सांसद हैं। इस सीट पर सबसे ज्यादा मतदाता लिंगायत समुदाय के थे, हालांकि कांग्रेस का लिंगायत पर खेला गया दांव जरूर फेल हो गया है लेकिन सिद्धारमैया ने यहां अपनी प्रतिष्ठा बचा ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+