Karnataka चुनाव 2023: पीएम नरेंद्र मोदी का तंज, कहा- 'कांग्रेस मतलब झूठ और भ्रष्टाचार की गारंटी'

कर्नाटक भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए तीखा तंज कसा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ और सिर्फ वादे किए...किया कुछ नहीं।

PM Narendra Modi

Karnataka Election: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए गुरुवार को कर्नाटक भाजपा के कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी दिया।

इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी को भी आड़े हाथों लेते हुए तीखा तंज कसा। पीएम ने कार्यकर्ताओं के बीच बोलते हुए कहा कि आपकों कांग्रेस शासित दूसरे राज्यों की सच्चाई भी जनता तक पहुंचानी होगी। पीएम ने कहा कि हिमाचल में एक साल पहले चुनाव हुए है ना।

हिमाचल के लोग आज तक कांग्रेस की गांरटी पूरी होने का इंतजार कर रहे है। कांग्रेस ने सिर्फ और सिर्फ वादे किए...किया कुछ नहीं। राजस्थान में भी लोग कांग्रेस की गांटरी पर आज आंदोलन कर रहे है और पूछ रहे क्या हुआ।

कहा कि राजस्थान सरकार के चार साल बीत चुके है, लेकिन गारंटी-गारंटी रह गई। पीएम मोदी ने कहा,

कांग्रेस मतलब झूठ की गारंटी, कांग्रेस मतलब भ्रष्टाचार की गारंटी। कांग्रेस मतलब भाई-भतीजा वाद की गारंटी। कांग्रेस अब उस स्थिति में है जहां वे कोई गारंटी नहीं दे सकती और उनकी वारंटी भी समाप्त हो गई है ...।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार मिटाने में कोई रुचि नहीं ली, क्योंकि वह खुद ही भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा श्रोत रही है। साल 2014 के बाद भ्रष्टाचार से लड़ाई में कितनी तेजी आई है यह पूरा देश देख रहा है। जन-धन, आधार और मोबाइल के त्रिशुल ने भ्रष्टाचार पर बहुत बड़ा वार किया है।

कर्नाटक के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक अनुशासित कार्यकर्ता होने के नाते मैं भी आप सभी कार्यकर्ताओं और जनता के दर्शन करने के लिए आ रहा हूं। यह भाजपा के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाता है।

भाजपा और अन्य पार्टियों में सबसे बड़ा फर्क अप्रोच का है। हमारे विरोधियों का एजेंडा है सत्ता हथियाना। हमारा एजेंडा है आने वाले 25 सालों में देश को विकसित बनाना, गरीबी से मुक्त करना और नौजवानों के सामर्थ्य को सबसे आगे बढ़ाना।

पीएम मोदी ने कहा कि बीते 9 सालों में भारत दुनियाभर के निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बना है और डबल इंजन सरकार के कारण इसका बड़ा लाभ कर्नाटक सरकार को मिला है। अगर यहां ऐसी सरकार आएगी जो बात-बात पर केंद्र सरकार से लड़ती रहेगी, वो अपनी राजनीति करती रहेगी और सभी परियोजनाओं को लटकाती रहेगी।

कहा कि देश में पहला एम्स 1956 में शुरू हुआ और कांग्रेस ने उसका खूब श्रेय लिया लेकिन दूसरा एम्स कब शुरू हुआ इसपर कांग्रेस कुछ नहीं बोलती...UPA सरकार में किसी तरह 2014 तक एम्स की संख्या 7 हुई। 60 सालों में 7 एम्स बने लेकिन 9 सालों में हमने देश में एम्स की संख्या 20 कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+