Karnataka Election:'पूर्ण बहुमत से जीतेंगे, एंबुलेंस तैयार रखें'... एग्जिट पोल पर बोले अमित मालवीय
Karnataka Election Exit Poll: बीजेपी प्रवक्ता अमित मालवीय ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है, जो बताता है कि कांग्रेस की 'जीत' होगी। ये सिर्फ एग्जिट पोल हैं और वास्तविक नतीजे नहीं हैं।

Karnataka Election Exit Poll: कर्नाटक विधानसभा 2023 के मतदान 10 मई को पूरे हो चुके हैं। शाम 5 बजे तक 65.59 फीसदी मतदान हुए। अब 224 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के नतीजे 13 मई को आएंगे। उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। लेकिन, एग्जिट पोल के सामने आए अनुमान में कांग्रेस को बीजेपी से आगे बढ़त दी है। उधर, बीजेपी उम्मीद जता रही है कि एग्जिट पोल में सब कुछ गलत निकला है।
इसी कड़ी में बीजेपी प्रवक्ता अमित मालवीय ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है, जो बताता है कि कांग्रेस की 'जीत' होगी- न वोट प्रतिशत में, न जमीन पर। मालवीय ने ट्वीट करते हुए कहा कि ये सिर्फ एग्जिट पोल हैं और वास्तविक नतीजे नहीं हैं। नतीजे पलटने की काफी संभावना है। इस स्थिति में एंबुलेंस तैयार रखें।
CM बोम्मई का दावा- पूर्ण बहुमत से जीतेंगे
वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल तो एग्जिट पोल हैं। शत प्रतिशत सही नहीं हो सकते। हमें विश्वास है कि हम पूर्ण बहुमत से जीतेंगे और कर्नाटक में एक बार फिर हमारी सरकार बनेगी। बोम्मई ने एग्जिट पोल के उन नतीजों को सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी पर कांग्रेस की बढ़त दिखाई गई है। उन्होंने कहा कि यह 100 प्रतिशत स्पष्ट है कि हम वापसी करने जा रहे हैं। पूर्ण बहुमत के साथ। वास्तविक परिणाम केवल 13 मई को पता चलेगा। इसलिए, परिणाम के दिन की प्रतीक्षा करें।
एग्जिट पोल के अनुमानों पर मेरी पहली प्रतिक्रिया यह है कि मुझे इन नंबरों पर विश्वास नहीं है। मैं अपने आकलन पर कायम हूं, कि हम 146 से अधिक सीटें जीतेंगे। लोग जानकार और शिक्षित हैं और उन्होंने बड़े हितों को ध्यान में रखते हुए मतदान किया है। कर्नाटक में डबल इंजन विफल हो गया है। ऐसी स्थिति (जो कांग्रेस को चुनाव के बाद गठबंधन में जाने के लिए प्रेरित कर सकती है) उत्पन्न नहीं होगी।
7 एग्जिट पोल ने कांग्रेस तो एक ने BJP की जीत बताई
आपको बता दें कि आठ प्रमुख एग्जिट पोल में से 7 ने कांग्रेस के लिए जीत की भविष्यवाणी की, जिसमें चार ने कांग्रेस को बहुमत दिया। अन्य तीन ने कहा कि कांग्रेस अकेले बहुमत का आंकड़ा हासिल नहीं करेगी, बल्कि सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी। सिर्फ एक एग्जिट पोल ने बीजेपी को बढ़त दिलाई।
एग्जिट पोल का अनुमान है कि त्रिशंकु सदन के अनुमानों के साथ, जेडीएस किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है। बहुमत के भरोसे कांग्रेस ने जेडीएस के साथ गठबंधन से इनकार किया है। पिछले 38 सालों में, कर्नाटक ने कांग्रेस की जीत की संभावना को बढ़ाते हुए कभी भी मौजूदा पार्टी को वोट नहीं दिया, जो लोकसभा चुनाव से एक साल पहले महत्वपूर्ण होगा।












Click it and Unblock the Notifications