Karnataka: 'गुंडागर्दी कांग्रेस के DNA में', MLA एमबी पाटिल के शख्स को थप्पड़ जड़ने पर BJP का तंज

कर्नाटक में बाबलेश्वर विधानसभा क्षेत्र से विधायक एमबी पाटिल का युवक को थप्पड़ मारते वायरल हुआ है। इसपर विधायक ने सफाई पेश की है कि युवक ने असंसदीय शब्द का इस्तेमाल किया था।

MB Patil

Karnataka: कर्नाटक में बाबलेश्वर विधानसभा क्षेत्र से विधायक एमबी पाटिल का एक युवक को थप्पड़ मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने रविवार को वीडियो साझा करते हुए लिखा कि गुंडागर्दी कांग्रेस के डीएनए में है। इतना ही नहीं, कांग्रेस की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि युवक अपनी शिकायत बता रहा था, इसलिए कांग्रेस नेता एमबी पाटिल ने उसे मारना शुरू कर दिया। शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

वहीं, कांग्रेस विधायक एमबी पाटिल ने सफाई देते हुए कहा कि युवक ने मंच पर एक असंसदीय शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद बहस करने लगा। जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास कार्य से जुड़े सवाल करने पर आग बबूला हुए विधायक ने थप्पड़ मार दिया। बीजेपी ने वीडियो साझा कर एमबी पाटिल पर निशाना साधा है।

चुनाव प्रचार पर निकले थे पाटिल, युवक के सवालों पर हुए आग बबूला

दरअसल, हुआ कुछ यूं था कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस विधायक एमबी पाटिल बाबलेश्वर क्षेत्र से चुनाव प्रचार को निकले थे। तभी एक युवक शिकायत लेकर पहुंच गया। युवक ने विधायक से पूछा कि अब तक गांव के लिए क्या विकास कार्य किया? इतना सुनते ही विधायक नाराज हो गए और युवक को थप्पड़ मार कर धक्का देते हुए भगा दिया।

10 मई को चुनाव, 13 को नतीजे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 10 मई को मतदान होंगे और 13 मई को नतीजे आ जाएंगे। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी बिसात बिछा रहे हैं। धरातल पर उतरकर सभी दल चुनाव प्रचार में लगे हैं। कांग्रेस भी लगातार जनता की नब्ज टटोलने में लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+