Karnataka Election 2023: कांग्रेस के घोषणा पत्र के विरोध में विहिप और बजरंग दल ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने विजयनगर में हनुमान चालीसा का पाठ किया।

बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के कांग्रेस घोषणापत्र के संकल्प पर विरोध चुनावी राज्य कर्नाटक में बढ़ चुका है। गुरुवार को कांग्रेस के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के नेताओं ने कर्नाटक के विजयनगर जिले में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके साथ ही कांग्रेस द्वारा बजरंग दल की तुलना प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के साथ इसकी तुलना करने के प्रस्ताव का विरोध हनुमान चालीसा का पाठ करके किया।
विजयनगर में भारी संख्या में विहिप और बजरंग दल के नेताओं ने पहले माइक पर भक्ति और जोश के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया इसके बाद बजरंग बली और जय श्री के राम के नारे लगाए।
वहीं बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के घोषणा पत्र के बाद कांगेस और भाजपा के बीच राजनीतिक विवाद के बीच मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया।
वहीं भगवान हनुमान और बजरंग दल के बीच संबंध पर कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार पर उठाए गए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम बोम्मई ने कहा कि यह वही रिश्ता है जो भगवान राम और हनुमान का है।
बता दें कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कोई भी बदलाव करने से इनकार कर दिया है और भाजपा के नैरेटिव को अलग तरीके से काउंटर करने का फैसला किया है।
डीके शिवकुमार ने बुधवार को भगवान हनुमान और बजरंग दल के बीच संबंध पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था मैं कहना चाहता हूं कि भगवान राम हनुमान के लिए वही हैं जो आंजनेय और बजरंग दल के लिए सही हैं। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर सवाल उठाना सही नहीं है।
इसका जवाब देते हुए बोम्मई ने कहा हम अपनी योजनाओं के आधार पर चुनाव लड़ रहे हैं। कौन सही है ये कर्नाटक की जनता तय करेगी। कांग्रेस को अनावश्यक रूप से समाज में विभाजन पैदा करना और सांप्रदायिक मुद्दों को उठाना बंद करना चाहिए। इससे पता चलता है कि वे निराश हैं।
#WATCH | Karnataka: Vishva Hindu Parishad and Bajrang Dal recite Hanuman Chalisa in Vijayanagar in order to protest against the Congress manifesto for Karnataka elections. pic.twitter.com/aZsqkECmQT
— ANI (@ANI) May 4, 2023












Click it and Unblock the Notifications