Karnataka Election 2023: नंजनगुडु में श्रीकांतेश्वर मंदिर पहुंचे PM मोदी, भगवान शिव की पूजा-अर्चना की, VIDEO

PM Modi Srikanteshwara Temple: पीएम मोदी आज यानी रविवार को रोड शो के बाद रैली को संबोधित कर मैसूर के नंजनगुडु में श्रीकांतेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी ने उन्हें पूजा कराया।

PM मोदी ने नंजनगुडु में श्रीकांतेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना

PM Modi Srikanteshwara Temple: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर बेंगलुरु पहुंचे हैं। उन्होंने दो दिन लगातार रोड शो किए। आज यानी रविवार को उन्होंने रोड शो किया। इसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी की कर्नाटक चुनाव में यह आखिरी रैली थी। इसके बाद उन्होंने शाम को मैसूर के नंजनगुडु में श्रीकांतेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।

नंजनगुड को कर्नाटक की तीर्थनगरी कहा जाता है। वहां श्रीकांतेश्वर मंदिर बहुत पुराना है। इस तीर्थनगरी में भगवान शिव का बहुत प्राचीन मंदिर है। श्रीकांतेश्वर मंदिर मैसूर जिले के अंतर्गत आता है। मान्यता है कि इस मंदिर में भगवान शिव वास करते थे। इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग की स्थापना गौतम ऋषि ने की थी। मंदिर में भगवान महादेव की बहुत बड़ी मूर्ति विराजमान है। मंदिर की शिल्पकारी ऐसी है कि देखने लायक है।

खास बात यह है कि इस मंदिर में शिवजी, गणेशजी और माता पार्वती के अलग-अलग गर्भगृह हैं। यह मंदिर काफी विशाल है, जो 50 हजार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। स्थानीय लोग ऐसा मानते हैं कि इस मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करने से सारे दुख दर्द दूर हो जाते हैं।

इससे पहले पीएम मोदी ने कर्नाटक के शिवमोग्गा में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठ का इकोसिस्टम बनाया है। वह 85 प्रतिशत कमीशन खाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति और विकास कार्य दोनों ही कागजों पर हैं। वे कभी कर्नाटक का विकास नहीं कर सकते। वे सिर्फ झूठ का सौदा कर रहे हैं। इससे पहले भी कांग्रेस सरकार द्वारा कर्नाटक की महिलाओं की पूरी तरह से उपेक्षा की गई थी।

Recommended Video

    Karnataka Election 2023: Bajrang Bali को लेकर PM Modi पर Sharad pawar का हमला | वनइंडिया हिंदी

    उन्होंने किसानों के लिए कोई विकास कार्य नहीं किया है। भाजपा ने राज्य के किसानों के लिए काम किया है। अब कांग्रेस के सभी झूठ पूरी तरह से बेनकाब हो गए हैं और बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। कांग्रेस शासन के दौरान लड़कियों की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को पीछे धकेल दिया गया।

    यह भी पढ़ें- Karnataka Election: बेंगलुरू में लगातार दूसरे दिन पीएम का रोड शो, लोगों की उमड़ी भीड़

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+