Karnataka Election: बेंगलुरू में लगातार दूसरे दिन पीएम का रोड शो, लोगों की उमड़ी भीड़
Karnataka Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लगातार दूसरे दिन बेंगलुरू में रोड शो किया पीएम मोदी के रोड शो के देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन किया गया था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Karnataka Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरू में लगातार दूसरे दिन रोड शो किया। पीएम मोदी आज बेंगलूर में रोडशो करने के लिए केंपागोड़ा पहुंचे थे। पीएम ने यहां से 10 किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू किया, जिसमे बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए।
रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी का यह रोड शो तकरीबन डेढ़ घंटे तक चला। पीएम मोदी का रोड शो 10 बजे शुरू हुआ और यह तकरीबन 12 बजे बजे तक चलेगा। रोड शो केंपागोड़ा स्टेच्यू से न्यू तिपासांदरा रोड तक चला।
पीएम मोदी के इस 10 किलोमीटर लंबे रोड शो में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। लोग पीएम मोदी की एक झलकी पाने के लिए सड़क पर इकट्ठा हुए। पीएम के रोड शो का लोग फूल-माला से उनका स्वागत किया गया। लोग ढोल-नगाड़े सहित कई वाद्य यंत्र लेकर रोड शो में चल रहे थे।
पीएम मोदी का काफिला एचएएल सेकेंड स्टेज से होता हुआ, ओल्ड मद्रास रोड जाएगा और इसमे ट्रिनिटी सर्किल पहुंचा। इसके साथ ही पीएम मोदी का दो दिन का बेंगलूरू में रोड शो खत्म हो जाएगा।
इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी बेंगलुरू में रोड शो करेगे। राहुल गांधी महादेवपुरा में आज शाम को रोड शो करेंगे। बेंगलुरू में नेताओं के रोड शो को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है।
बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को होगा। प्रदेश की सभी 224 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि नतीजों की घोषणा 13 मई को होगी। इस बार का मुकाबला सीधे भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस के बीच है।
इससे पहले 6 मई को पीएम मोदी ने 13 निर्वाचन क्षेत्रों में रोड शो किया था, यह रोड शो 26 किलोमीटर लंबा था। इससे पहले पीएम मोदी के रोड शो पर रोक लगाने को लेकर याचिका दायर की गई थी, जिसे हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
कोर्ट ने कहा था कि अगर किस भी तरह की अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए आयोजक जिम्मेदार होंगे, फिर वह किसी भी दल के हों।












Click it and Unblock the Notifications