Karnataka Election: केवल 9वीं पास हैं N Nagaraju,इनके पास हैं 1,609 करोड़ की संपत्ति, जानें इनके बारे में
Karnataka Election: देश के सबसे अमीर राजनेताओं में से एक N Nagaraju के पास जानें कितनी है संपति

N Nagaraju Assets: कर्नाटक विधानभा चुनाव के लिए उम्मीदवार नामांकन दाखिल रह रहे हैं।नामांकन दाखिल करते समय चुनाव आयोग के सामने नेताओं को अपनी आय के स्रोत को कृषि, गृह संपत्ति, व्यवसाय और अन्य स्रोतों का खुलासा करना होता है।
9वीं पास हैं एन नागराजू
कर्नाटक चुनाव में इसी नियम के चलते देश के सबसे अमीर राजनेताओं में एक नाम कर्नाटक के एन नागराजू का नाम भी शुमार है। एन नागराजू ने पढ़ाई तो केवल 9वीं कक्षा तक ही है लेकिन उनकी संपत्ति के बारे में सुनकर हैरान हो जाएंगे।
72साल के उम्र में किया नागराजू ने नामांकन
72 साल के एन नागराजू वो नेता है जिनके कमाई के मामले में बड़े-बड़े बिजनेसमैन उनके आगे पानी भरते हैं। कर्नाटक सरकार में मंत्री एन नागराजू (एमटीबी) ने 2023 के कर्नाटक विधान सभा चुनाव के लिए नामांकन किया है। जिसमें उन्होंने अपना स्रोत को कृषि, गृह संपत्ति, व्यवसाय और अन्य स्रोतों को खुलासा किया है। उनकी पत्नी की आय का स्रोत उनकी गृह संपत्ति और अन्य स्रोत हैं।
1,609 करोड़ की संपति के हैं मालिक
देश के सबसे अमीर राजनेताओं में से एक माने जाने वाले कर्नाटक के मंत्री एन नागराजू ने राज्य में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है जिसमें 1,609 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है।
नागाराजू के पास 536 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है
एन नागराजू ने सोमवार को बेंगलुरु के बाहरी इलाके होसकोटे विधानसभा क्षेत्र से सत्तारूढ़ भाजपा के उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल किया। एन नागराजू ने चुनावी हलफनामे में अपना प्रोफेशन कृषक और व्यवसायी बताया है। वहीं उनकी पत्नी एम शांताकुमारी, एक गृहिणी है। नागाराजू के पास 536 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है।
जून 2020 में विधान परिषद चुनाव में जानें कितनी थी संपत्ति
मंत्री पति पत्नी की कुल अचल संपत्ति 1,073 करोड़ रुपये की है, नागराजू जो वर्तमान में एमएलसी हैं उन्होने जून 2020 में विधान परिषद चुनाव लड़ते समय अपनी पत्नी के साथ लगभग 1,220 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी। आज नामांकन के साथ दाखिल हलफनामे में दंपति ने कुल 98.36 करोड़ रुपये की देनदारी घोषित की है।
एन नागराजू ने 2018 में कांग्रेस से लड़ा था चुनाव
2018 के विधानसभा चुनावों में नागराजू ने कांग्रेस से होसकोटे विधानसभा क्षेत्रों से जीत हासिल की थी। वह कांग्रेस के उन 17 विधायकों में से एक थे, जो बाद में उस पार्टी से अलग हो गए, जिसके कारण 2019 में कांग्रेस-जेडीएस (एस) गठबंधन सरकार गिर गई थी और भाजपा के साथ आए विपक्षी नेताओं के कारण भाजपा ने सरकार बनाई थी। बाद में हुए उपचुनावों में वे निर्दलीय उम्मीदवार शरथ बचेगौड़ा के खिलाफ होसकोटे से हार गए, जो अब कांग्रेस के साथ हैं। अब नागराजू और कांग्रेस कट्टर प्रतिद्वंद्वी बन गए हैं, एक बार फिर आमने-सामने हैं।












Click it and Unblock the Notifications