Karnataka Election 2023: जानिए आप घर बैठे कैसे पता कर सकते हैं मतदान केंद्र और अन्य डिटेल?
Karnataka Election 2023: 10 मई को राज्य भर में मतदान होगा। वोटर अपना मतदान केंद्र कैसे घर बैठेक हुए पता कर सकते हैं आइए जानते हैं।

चुनाव आयोग लगातार प्रदेश भर में सभी को वोट डालने की अपील कर रहा है। हर वोटर्स को अपने क्षेत्र के पोलिंग बूथ में जाकर वोट डालकर अपने मतदाता होने का कर्तव्य निभाना होगा। अगर आपको अपना मददान केंद्र नहीं पता है तो इसका पता आइए जानते हैं कैसे लगाएंगे?
दरअसल, चुनाव अयोग हर मतदाता को एक विशिष्ठ ईपीआईसी नंबर जारी करता है। जो उसके वोटर आईडी पत्र अंकित होता है। इस ईपीआईसी नंबर के जरिए आप अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर सकते है।
इसके साथ ही आप इस नंबर से मतदान केंद्र, यानी आपको पोलिंग बूथ क्या है इसकी जानकारी मिल जाएगी।
कर्नाटक चुनाव में मतदान के लिए वोटरों को प्रोत्साहित करने के लिए चुनाव आयोग ने चुनावना मोबाइल एप्लिकेशन, एक अद्वितीय डाक लिफाफा और एक गीत विकसित किया।
वोटर्स की सहूलियत के लिए चुनाव आयोग ने जो मोबाइल ऐप लॉच किया है उसमें वोटर से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। जिसके जरिए पोलिंग बूथ, मतदान के लिए दिशा-निर्देश के अलावा उम्मीदवारों के नाम, मतदान अधिकारियों की डिलेट के अलावा मतदान स्थल पर वर्तमान प्रतीक्षा कर रहे लोगों की संख्या, मतदान केंद्र पर पार्किंग की उपलब्धता और मतदान केंद्र के पास उपलब्ध इमरजेंसी सेवाओं तक की जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।
पिछले कुछ चुनाव में ऐसे ऐप का प्रयोग किया जा चुका हैं अन्य राज्यों में चुनाव आयोग के इस मोबाइल ऐप को अब तक तीन लाख लोग इस्तेमाल कर चुके हैं।
Recommended Video

इन माध्यमों से पता करें सारी जानकारी
वोटर हेल्पलाइन ऐप का उपयोग करें
https://voterportal.eci.gov.in/ पर जाएं
एसएमएस ECIPSspace>EPIC नंबर/स्पेस> से 1950 पर भेजें












Click it and Unblock the Notifications