Karnataka Election 2023: क्या कर्नाटक चुनाव में AAP बिगाड़ सकती भाजपा और कांग्रेस का खेल?

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कई दिग्गज चेहरों पर दांव लगाया है। ऐसे में क्‍या कांग्रेस और भाजपा की मुश्किलें बढ़ेगी?

aap

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारियां राजनीतिक दल जोर-शोर से कर रहे हैं। इस बार के चुनाव में सत्‍ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी और प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस अपनी जीत पक्‍की करने के लिए मतदाओं के बीच खूब पसीना बहा रही हैं। वहीं दिल्‍ली और पंजाब में सत्‍ता पर काबिज आम आदमी पार्टी भी कर्नाटक चुनाव में मैदान में उतर चुकी है। कांग्रेस, भाजपा और जेडीएस अभी अपने उम्‍मीदवारों की सूची ही तैयार कर रहे थे कि इतने में आप ने अपने उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट सोमवार को जारी कर दी है। ऐसे में सवाल उठता है कि कांग्रेस, भाजपा और जेडीएस जो कर्नाटक की दिग्गज पार्टियां हैं, उनके लिए अरविंद केवरीवाल की आम आदमी पार्टी क्‍या मुसीबत बन जाएगी?

arvindkezriwal

इन फेमस चेहरों पर आप ने लगाया है दांव

बता दें कर्नाटक की 224 सीटों के लिए आम आदमी पार्टी ने 80 सीटों के लिए उम्‍मीदवारों की सूची जारी की है। आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव में दिग्गज चेहरों पर दांव लगाया है जिसमें नौकरशाह, वकील और कन्‍नड़ सिनेमा के अभिनेता शामिल हैं। इसके अलाव तकनीकि विशेषज्ञ शंतला दामले और मोहन दसारी ऐसे नाम हैं जो 2013 और 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि आप की इस लिस्‍ट में आप के कर्नाटक संयोजक पृथ्‍वी रेड्डी का नाम इस सूची से नदादत है।

आप ने युवाओं को दी है अहमियत

आप ने सोमवार को जो लिस्‍ट जारी की है इस लिस्‍ट के 80 नामों में 50 प्रतिशत से अधिक युवा चेहरे हैं । जिनकी उम्र 45 वर्ष से कम है। इनमें सामान्‍य लोग है, जिसमें 7 महिलाएं, 7 किसान भी शामिल हैं।

क्‍या आम आदमी पार्टी खेल बिगाड़ पाएगी?

अब सवाल ये उठता है कि कर्नाटक में मौजूद सबसे पुरानी राष्‍ट्रीय पार्टी हो या यहां फिर भापजा या फिर कर्नाटक की सबसे पुरानी क्षेत्रीय पार्टी जेडी एस हो इन सबका क्‍या आम आदमी पार्टी खेल बिगाड़ पाएगी या नहीं इसे हलके में नहीं ले सकते क्‍योंकि ये वो ही आम आदमी पार्टी ने दस साल से भी कम समय में दो राज्‍यों में अपना मजबूत कब्जा जमा लिया है।

आप का बढ़ रहा है जनाधार

दिल्‍ली में लगातार दो बार से जीत कर आ रही आप पंजाब में भी अपनी बहुमत की सरकार बनाने में कामयाब रही है। पंजाब में 117 में से 92 सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिल कर कांग्रेस जैसी राष्‍ट्रीय पार्टी को सत्‍ता से उखाड़ फेंक कर सबको हैरान कर दिया था।

मोदी, शाह के राज्य में आप ने लगाई थी सेंध

वहीं पीएम मोदी के राज्‍य गुजरात के भी विधानसभा चुनाव में आप ने 5 सीटें हासिल की थी और 14 प्रतिशत वोट की साझेदारी करते हुए देश की राष्‍ट्रीय पार्टी बन गई थी। वहीं गांवा चुना में भी आम आदमी पार्टी ने दो सीटों पर जीत हासिल की थी। वर्तमान समय में आम आदमी पार्टी के पासपूरे देश में कुल 161 विधायक हैं।

भाजपा की जीत में इस समुदाय के वोटर बना हैं रोड़ा

कर्नाटक की बात करें तो इस चुनाव में भारतीय जनता के सामने बड़ी चुनौतियां हैं, क्‍योंकि कर्नाटक का लिंगायता और वोक्‍कालिगा समुदाय जिसकी प्रदेश में बड़ी वोटर संख्‍या है वो भाजपा से आरक्षण के मुद्दे पर नाराज हैं, इसके साथ ही राजनीति के पंडितों के अनुसार भाजपा की कर्नाटक में नेतृत्‍व की कमी है।

कांग्रेस की राह में भी है ये कांटे

वहीं कांग्रेस की बात करें तो पिछले कुछ चुनावों में कांग्रेस का कई राज्यों से सफाया हो गया है और 2024 के लोकसभा चुनाव आने से पहले कांग्रेस कर्नाटक में सत्‍ता में वापसी कर अपनी स्थिति को मजबूत बनाने में जुटी हुई है। ये ही कारण है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत , डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया समेत अन्‍य नेता अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं लेकिन कर्नाटक की सबसं पुरानी क्षेत्रीय पार्टी जेडीएस की राज्य में मजबूत पकड़ हैं कांग्रेस की जीत आसान नहीं होगी।

आप की मौजूदगी से क्‍यों डरी है कांग्रेस और भाजपा?

वहीं आम आदमी की पार्टी की प्रदेश में एंट्री होने से से कांग्रेस और भाजपा इसलिए डरी है क्‍योंकि दोनों राष्‍ट्रीय पाटिर्यों को डर है कि अन्‍य राज्‍यों की तरह कर्नाटक में उनके वोटरों में कहीं आप सेंधमारी ना कर लें जैसे अन्‍य राज्‍यों में आप पहले कर चुकी है। भाजपा और कांग्रेस के भय की एक और वजह अरविंद केजरीवाल की पार्टी की मुफ्त बिजली, पानी की घोषणाएं भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+