Karnataka Election 2023: भाजपा ऐसे नए...बीजेपी की उम्मीदवारों की सूची पर नेता सीटी रवि ने बोली ये बात
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा ने जो उम्मीदवारों की सूची जारी की है उसमें 52 नए चेहरों पर दांव लगाया है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों में से 189 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के न नामों का खुलासा कर दिया है। इस सूची में भाजपा ने जहा 52 नए चेहरों को मौका दिया है वहीं 11 विधायकों को टिकट ना देकर उन्हें नाराज कर दिया है।
उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के कुछ घंटों बाद ही टिकट ना मिलने से नाराज नेताओं और विधायकों के समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं। वहीं भाजपा नेता और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि जिनका नाम भाजपा के उम्मीदवारों की सूची में शामिल हैं, उन्होंने कहा भाजपा नए प्रयोग करती रहती है।
टिकट मिलने पर गदगद सीटी रवि ने बोली ये बात
भारतीय जनता पार्टी के नेता सीटी रवि ने कहा मुझे उम्मीदवार भाजपा ने बनाया इकसे लिए मैं पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं।उन्होंने कहा भाजपा ने अपनी पहली सूची में 52 नए लोगों को इस चुनाव में लड़ने का मौका दिया है। सीटी रवि ने कहा एक अलग तरह की पार्टी कहा जाता है क्योंकि वह नए-नए प्रयोग करती रहती है। बीजेपी राज्य में जमीन स्तर पर मजबूत है।
20 अप्रैल को आएगी भाजपा की दूसरी लिस्ट
इसके साथ भाजपा नेता और इस बार चुनाव में उम्मीदवार सीटी रवि ने बताया कि 20 अप्रैल तक उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
52 नए चेहरों पर भाजपा ने लगाया है दांव
वहीं मीडिया से रूबरू भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने मंगलवार को लिस्ट जारी करने के साथ ही बताया था कि इस सूची में 52 नए चेहरों में आठ महिलाएं, नौ डॉक्टर, पांच वकीलों, एक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी, तीन सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों और आठ सामाजिक कार्यकर्ताओं को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा गया है।
येदियुरप्पा के बेटे को मिला पहली बार टिकट
बता दें इस सूची में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजेंद्रन का नाम भी शामिल है, वो अपनी पिता की सीट शिकारपुरा से चुनाव लड़ेगे। येदियुरप्पा भी ये ही चाहते थे कि उनके बेटा विजेंद्रन जो पहली बार चुनाव लड़ रहा है उसे उनकी सुरक्षित सीट शिकारपुरा से ही चुनाव लड़वाया जाए।
इन वीआईपी को भाजपा ने बनाया अपना उम्मीदवार
वहीं पार्टी ने चामराजपेट निर्वाचन क्षेत्र से बेंगलुरु के पूर्व पुलिस आयुक्त भास्कर राव को मैदान में उतारा है। राज्य विधानसभा अध्यक्ष विश्वसेर हेगड़े को टिकट दिया गया है। इनके अलावा राज्य मंत्री- शशिकला जोलाई, आर अशोक, प्रभो चौहान, शंकर मुनियाकप्पा, मुनिरत्ना, एसटी सोमशेखर, वीसी पाटिल, वैरिटी वसुराज, मुर्गेश निरानी, सीसी पाटिल, सुनील कुमार, शिवराम हेब्बर को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है ।












Click it and Unblock the Notifications