Karnataka Election: AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 60 प्रत्याशियों के नाम

Karnataka Election के लिए आम आदमी पार्टी ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 60 उम्मीदवारों के नाम हैं।

Karnataka

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के साथ ही सभी राजनीतिक पार्टियों ने वहां पर पूरा जोर लगा दिया है। इस बार आम आदमी पार्टी के आने से मुकाबला और दिलचस्प हो गया। इस बीच शुक्रवार को AAP ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी। जिसमें कुल 60 प्रत्याशियों के नाम हैं। पार्टी ने दावा किया कि इस बार अच्छी संख्या में उसके प्रत्याशी जीतकर आएंगे।

दरअसल लंबे वक्त से AAP की नजर दक्षिण भारत के अहम राज्य कर्नाटक पर है। वहां पर अरविंद केजरीवाल ने कई रैलियां कीं। साथ ही बीजेपी को जमकर चुनौती दी। इससे पहले AAP ने 80 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। अब 60 नए नाम सामने आने से कुल प्रत्याशियों की संख्या 140 हो गई है। इससे पहले पार्टी ने बुधवार को राज्य के लिए अपना घोषणा पत्र भी जारी किया था।

2 लाख नौकरियों का वादा
अरविंद केजरीवाल ने पहले ही साफ कर दिया था कि उनकी पार्टी सभी 224 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसको लेकर काफी वक्त से पार्टी तैयारी कर रही थी। जिसके तहत उसने बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का मुद्दा जमकर उठाया। AAP ने अपने घोषणा पत्र में दावा किया कि वो हर साल 2 लाख नौकरियां देगी। साथ ही संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा।

क्या था पिछला रिजल्ट?
बात करें 2018 में हुए पिछले चुनाव की, तो वहां पर कोई भी राजनीतिक दल बहुमत का आंकड़ा नहीं हासिल कर सका। बीजेपी का प्रदर्शन चुनाव में अच्छा रहा, वो 2013 की 64 सीटों की तुलना में 104 सीटें जीती और सबसे बड़ी पार्टी बनी, लेकिन ये संख्या बहुमत के आंकड़े से दूर थी। मौका देखकर कांग्रेस और जेडीएस ने गठबंधन कर लिया और एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व में सरकार बनी। हालांकि ये सरकार ज्यादा दिन नहीं टिक पाई और एक साल में उसका पतन हो गया। इसके बाद राज्य में बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनी। जुलाई 2021 में बीजेपी हाईकमान ने कर्नाटक में बड़ा परिवर्तन किया और सीएम की कुर्सी बसवराज बोम्मई को सौंप दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+