कर्नाटक के डॉक्टर ने मॉल में मास्क पहनने से किया इनकार, बताया 'मूर्खतापूर्ण नियम', केस दर्ज
कर्नाटक के रहने वाले एक डॉक्टर ने मंगलुरु के एक मॉल में मास्क पहनने को मूर्खतापूर्ण नियम बताते हुए मास्क पहनने से मना कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बेंगलुरु, 20 मई। देश में कोरोना अपने चरम पर है। सरकार लोगों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाने के लिए बार-बार कह रही है। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो नियम-कानूनों को ताक पर रखकर कोरोना को फैलाने में मदद कर रहे हैं। ऐसे ही कर्नाटक के रहने वाले एक डॉक्टर ने मंगलुरु के एक मॉल में मास्क पहनने को मूर्खतापूर्ण नियम बताते हुए मास्क पहनने से मना कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Recommended Video

मंगलुरु के एक मॉल की है घटना
यह घटना मंगलुरू के एक सुपर मार्केट की है, जहां के कर्मचारियों ने एक व्यक्ति को मॉल में बिना मास्क के घूमते देखा। कर्मचारियों ने उससे मास्क पहनने के लिए कहा तो जनाब बहस पर उतर आए और उन्होंने सरकार के दिशानिर्देशों पर सवाल उठाते हुए मास्क पहनने को मूर्खतापूर्ण नियम बता दिया।
यह भी पढ़ें: कोरोना को लेकर आज 10 राज्यों के DM के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी, ममता बनर्जी भी लेंगी हिस्सा
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना मंगलवार 10 मई की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जब पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल की तो पता चला कि वो महाशय जिनका नाम डॉ. श्रीनिवास काकिलया है कोई साधारण इंसान नहीं बल्कि पेशे से डॉक्टर हैं और डॉक्टर होकर लोगों को सावधानी बरतने की बजाए खुद मास्क न पहनने की बात कह रहे हैं। इस वायरल वीडियो पर यूजर्स डॉक्टर की जमकर आलोचना कर रहे हैं। यूजर्स ने लोगों की जान खतरे में डालने के लिए डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने दर्ज किया केस
मंगलुरु पुलिस कमिश्नर एन शशि कुमार ने कहा कि, 'मॉल के मैनेजर की तरफ से लिखित शिकायत के बाद महामारी ऐक्ट की संबंधित धारओं के तहत आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।' गौरतलब है कि कर्नाटक में वर्तमान में कोरोना के 5.75 लाख सक्रिय मामले हैं, जोकि देश में किसी भी राज्य से ज्यादा हैं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications