कर्नाटक में महानाटक: भाजपा ने कुमारस्वामी से मांगा इस्तीफा, कहा-हमारे पास 107 विधायक
नई दिल्ली। कर्नाटक में सियासी संकट जारी है। जेडीएस-कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे की वजह से कर्नाटक सरकार खतरे में आ गई है। वहीं भाजपा लगातार कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी पर इस्तीफे का दवाब बना रही है। भाजपा ने सोमवार को मांग की कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी तत्काल पद छोड़ें।

भाजपा ने दलील दी है कि क्योंकि 13 विधायकों के इस्तीफा देने और एक निर्दलीय विधायक के समर्थन वापस लेने के बाद उनकी सरकार 'अल्पमत' में आ गई है, इसलिए कुमारस्वामी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
भाजपा के बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि 2 निर्दलीय विधायक राज्यपाल से मिले और उन्होंने भाजपा को सपॉर्ट करने का पत्र राज्यपाल को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि अब हम 105+2= 107 पर हैं। कुमारस्वामी की सरकार संकट में है और बहुमत खो देने के बाद भी कुमारस्वामी बोल रहे हैं कि सब ठीक है। वहीं भाजपा विधायक अरविंद लिंबावली ने कहा कि पिछले 1 साल से सूखा और बुनियादी ढांचा यहां के मुद्दे बने हुए हैं। सरकार काम करने में नाकाम है।












Click it and Unblock the Notifications