कर्नाटक संकट: कुमारस्वामी के विश्वास प्रस्ताव के दौरान सदन से गायब हैं बीएसपी MLA
बेंगलुरु। कर्नाटक में बीते 15 दिन से जारी सियासी संग्राम आज खत्म हो सकता है। गुरुवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होना है और इसके लिए बहस भी शुरू हो चुकी है। थोड़ी देर में साफ हो जाएगा कि एचडी कुमारस्वामी की सरकार बचेगी या नहीं। इस बीच एचडी कुमारस्वामी को एक झटका देने वाली खबर आई है। बहुजन समाज पार्टी (BSP)के विधायक एन महेश विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट में शामिल नहीं होंगे।

उनका कहना है कि कांग्रेस-जेडीएस सरकार ने इस संबंध में अभी तक मायावती से संपर्क नहीं किया है। इसलिए वह अपने क्षेत्र में ही रहेंगे। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को ही फैसला सुना चुकी है कि 15 बागी विधायकों को विधानसभा सत्र में भाग लेने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications