कर्नाटक:येदुरप्पा के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए कांग्रेस ने कमिश्नर को लिखा पत्र, विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप
बेंगलुरु। कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीयू की सरकार बन चुकी है। एचीडी कुमारस्वामी ने कर्नाटक की सत्ता संभाल ली है। शपथ ग्रहण के बाद सत्ता में आने के अगले ही दिन ने कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। कर्नाटक कांग्रेस के वकील ने बेंगलुरु ऐंटी करप्शन ब्यूरो के कमिश्नर को पत्र लिखकर येदुरप्पा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।




कांग्रेस ने बीजेपी और येदुरप्पा पर फ्लोर टेस्ट के लिए कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया। कांग्रेस ने येदुरप्पा के खिलाफ बहुमत साबित करने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए आपराधिक और भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications