Karnataka: कांग्रेस को कर्नाटक में Local फोर Vocal होने पर मिली जीत, वोटरों से किए 5 वादे भी रहे हिट

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम की तस्वीर आज साफ हो गई। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बना रही है। कांग्रेस को मिली जीत को लेकर विशेषज्ञ आकलन कर रहे हैं।

कांग्रेस चुनाव परिणाम से उत्साहित कार्यकर्ता

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक में कांग्रेस ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। इसके साथ ही कर्नाटक में अब कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। इस बड़ी जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कांग्रेस पार्टी में ऐसी खुशी बहुत दिनों बाद आई है। कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने से विशेषज्ञ जीत के कारणों का आकलन कर रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि कांग्रेस स्थानीय मुद्दों पर टिकी रही। घर-घर पहुंचकर खूब एकता दिखाने का काम किया। चुनाव परिणाम आने से पहले हर किसी को यही लग रहा था कि उसने प्रधानमंत्री के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी करने और बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कहकर बड़ी गलती कर दी है।

लेकिन, कांग्रेस का अभियान मजबूत रहा और भ्रष्टाचार के आरोपों पर भाजपा सरकार को लगातार निशाना बनाने से उसका फायदा हुआ। इसके अलावा कांग्रेस ने दो महीने के प्रचार अभियान के दौरान जो पांच वादे किए थे, वे मतदाताओं के बीच काफी हिट रहे।

कांग्रेस का स्थानीय मुद्दों पर अत्यधिक ध्यान था। अभियान शुरू होने से पहले पार्टी ने फैसला किया था कि वह केवल स्थानीय मुद्दों और भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार पर टिकी रहेगी। कर्नाटक में उन्होंने अडानी जैसे राष्ट्रीय मुद्दे को उठाने से परहेज किया था। यह केवल जाति-संबंधी मुद्दों पर ही अटका रहा, जो राज्य में प्रभावी है।

Recommended Video

      Karnataka Election Result 2023 | Mallikarjun Kharge | Rahul Gandhi | Congress | वनइंडिया हिंदी

      कांग्रेस चावल की कीमत पर अड़ी रही और मतदान के दिन डीके शिवकुमार गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम को लेकर प्रार्थन कर रहे थे। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि बीजेपी ने बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटाकर लिंगायतों का अपमान किया था।

      यह भी पढ़ें- कर्नाटक जीत से MP में क्या फॉर्म में आएगी कांग्रेस? ऑफिस में ऐसा माहौल जैसे यहां भी बन गई सरकार

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+