कर्नाटक जीत से MP में क्या फॉर्म में आएगी कांग्रेस? ऑफिस में ऐसा माहौल जैसे यहां भी बन गई सरकार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की शानदार जीत के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल में NSUI कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर और जय श्रीराम के नारे लगाकर जश्न मनाया।

After Karnataka assembly elections, will Congress win elections in mp too, enthusiasm among workers

कांग्रेस भले ही कर्नाटक में विधानसभा चुनाव जीती हो, लेकिन उसकी इस जीत ने पूरे देश में ठंडे पड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश और उमंग भरने का काम किया है। इसका सबसे ज्यादा असर मध्यप्रदेश में देखने को मिल रहा है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राहुल गांधी और हनुमान जी के पोस्टर लेकर पहुंचे। जहां NUSI के कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए।

कर्नाटक की जीत से मध्यप्रदेश में कांग्रेसी हुई मजबूत

ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद से कांग्रेस पूरी तरह से टूट गई थी। पिछले कई विधानसभा चुनाव में हिमाचल को छोड़कर कांग्रेस को बाकी के राज्यों में कोई अच्छी सफलता नहीं मिली। इसी वजह से प्रदेश में कांग्रेस का कार्यकर्ता ठंडा पड़ गया था। प्रदेश लेवल के प्रदर्शन में भी कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या नहीं देखी जा रही थी। ऐसे में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत ने प्रदेश के कार्यकर्ताओं को जिंदा कर दिया है। सोशल मीडिया पर ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ता सोशल प्लेटफॉर्म पर लिख रहे हैं कि कर्नाटक तो अभी झांकी है, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ अभी बाकी है। यह डायलॉग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार ट्रेंड कर रहा है।

भारत जोड़ो यात्रा का दिखा असर

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की पहली परीक्षा थी। दरअसल भारत जोड़ो यात्रा कई दिनों तक कर्नाटक राज्य से गुजरने के बाद देश के अन्य राज्यों से निकली थी। ऐसे में कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतने का श्रेय कांग्रेस 'भारत जोड़ो यात्रा' को भी दे सकती है। ऐसे में अब मध्य प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता भी उत्साहित होंगे, क्योंकि 'भारत जोड़ो यात्रा' प्रदेश के कई हिस्सों से गुजरी थी। जहां पर कांग्रेस को आमजन का जमकर समर्थन मिला था।

Recommended Video

    Karnataka Election Result 2023: Congress की जीत, Bajrang Bali पर बोले Bhupesh Baghel |वनइंडिया हिंदी

    कर्नाटक की जीत कांग्रेस के लिए जीवन बूटी

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए करो या मरो वाली स्थिति में था। कर्नाटक की जीत ने मध्य प्रदेश सहित राजस्थान में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जीवन बूटी देने का काम किया है। एमपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अब भाजपा को कड़ी टक्कर देने की स्थिति में आ गई है। दरअसल कर्नाटक में कांग्रेस ने महिलाओं को ₹2000 और फ्री बिजली देने का वादा किया था। वहीं पीसीसी चीफ कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में भी महिलाओं को 1500 रुपए हर महीने खाते में और गैस सिलेंडर के दाम ₹500 करने का वादा किया है।

    अब कर्नाटक में सरकार बनाने के बाद कांग्रेस चुनावी वादे पूरे कर पाती है तो इसका फायदा उसे मध्य प्रदेश के आने वाले विधानसभा चुनाव में भी मिलेगा। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत ने पूरे देश में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जिंदा कर दिया है।

    बजरंगबली मुद्दे पर लगेगा विराम

    कर्नाटक चुनाव में बजरंग दल के बैंड पर मध्य प्रदेश में भी जमकर बवाल हुआ था। जबलपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी थी। जिसके बाद से प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकर्ता डर के साए में थे। लेकिन कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस की जीत ने इस मुद्दे पर विराम लगाने का काम किया है, क्योंकि जनता ने इसे नकार दिया है।

    प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कमलनाथ ने मनाया जश्न

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद भोपाल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया कर्नाटक की जीत का जश्न मनाया गया। कमलनाथ ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस का मुकाबला पुलिस, प्रशासन, पैसा और गोदी मीडिया से था और एमपी में भी यही स्थिति है। मैं कोई भी बात बोलने से परहेज नहीं करता। जनता ने बता दिया चुनाव मुद्दों पर होना चाहिए ना कि धर्म पर।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+