कर्नाटक कांग्रेस का पीएम मोदी को 'अंगूठा छाप' कहने वाला ट्वीट डीके शिवकुमार ने हटवाया, कहा- गलती हुई

कर्नाटक कांग्रेस का पीएम मोदी को 'अंगूठा छाप' कहने वाला ट्वीट डीके शिवकुमार ने हटवाया, कहा- गलती हुई

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर: कर्नाटक कांग्रेस ने उस ट्वीट को वापस ले लिया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अंगूठा छाप बताया गया था। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने ट्वीट के लिए खेद जताते हुए प्रदेश की सोशल मीडिया टीम को इस ट्वीट को हटाने को कह दिया है। उन्होंने कहा कि टीम के किसी नए सदस्य की गलती से ये हुआ है और इस ट्वीट को करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Karnataka Congress tweet over PM Narendra Modi DK Shivakumar ask social media team to remove the tweet

डीके शिवकुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा है- मेरा हमेशा से मानना है कि राजनीति चर्चा में संसदीय भाषा होना जरूरी है। कर्नाटक कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए एक नौसिखिए सोशल मीडिया मैनेजर की ओर से किया गया असभ्य ट्वीट खेदजनक है और उसे हटा लिया गया है।

क्या था कर्नाटक कांग्रेस का ट्वीट

कर्नाटक कांग्रेस ने कन्नड़ भाषा में किए गए ट्वीट में लिखा, कांग्रेस ने स्‍कूल बनाए लेकिन मोदी कभी पढ़ने नहीं गए, यहां तक कि कांग्रेस ने उम्रदराज के सीखने के लिए भी योजनाएं बनाईं लेकिन यहां भी मोदी नहीं सीख सके। जिन लोगों ने भीख मांगना प्रतिबंधित होने के बावजूद इसे चुना, उन्‍होंने आज लोगों को भीख मांगने के लिए मजबूर कर दिया है। देश अंगूठाछाप मोदी के कारण कष्‍ट झेल रहा है।

इस ट्वीट को लेकर बीजेपी ने कड़ा एतराज जताया है। बीजेपी की राज्य प्रवक्ता मालविका अविनाश ने इस पर कहा कि इस ट्वीट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस किस हद तक नीचे गिर गई है।

राज्य में हो रहे हैं उपचुनाव

इस महीने के आखिर में यानी 30 अक्टूबर को कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। 30 अक्टूबर को सिंदगी और हंगल विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। जेडीएस नेता एमसी मनगुल और बीजेपी के सीएम उदासी के निधन के बाद ये सीटें खाली हो गई थीं। इसके चलते राज्य में सियासत गर्माई हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+