कांग्रेस-जेडीएस की मुश्किल और बढ़ी, निर्दलीय विधायक ने भी दिया इस्तीफा, समर्थन वापस

नई दिल्ली। कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले कांग्रेस-जेडीएस के 13 विधायकों ने इस्तीफा दिया और अब निर्दलीय विधायक ए नागेश ने भी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने एचडी कुमारस्वामी सरकार से अपना समर्थन भी वापस ले लिया है। बता दें कि नागेश को हाल ही में सरकार में शामिल किया गया था और उन्हें लघु उद्योग मंत्री बनाया गया था। लेकिन राज्यपाल वजूभाई वाला से राजभवन में मुलाकात के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र सौंप दिया है।

congress-jds

नागेश ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब कांग्रेस कोटे के सभी मंत्रियों ने अपने मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि ऐसा इसलिए किया गया है जिससे कि उन विधायकों के लिए मंत्रालय का रास्ता साफ किया जा सके जोकि सरकार से नाराज हैं। बता दें कि जेडीएस-कांग्रेस के 13 विधायकों के इस्तीफे के बाद से कर्नाटक सरकार संकट में है। अगर जिन विधायकों ने अपना इस्तीफा सौंपा है, उसे स्वीकार कर लिया गया तो मौजूदा गठबंधन सरकार पर इस बहुमत के आंकड़े से दूर हो जाएगी।

जेडीएस कांग्रेस के गठबंधन में कुल 117 विधायक हैं, जबकि भाजपा के पास कुल 105 विधायक हैं। कर्नाटक में पूर्ण बहुमत का आंकड़ा 113 का है। अगर जिन विधायको ने अपना इस्तीफा दिया है उसे स्वीकार कर लिया गया तो कांग्रेस-जेडीएस के विधायकों की संख्या 104 पहुंच जाएगी। बता दें कि स्पीकर का खुद का भी अपना वोट होता है। कांग्रेस के जिन विधायकों ने स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंपा है, उनमें रामलिंगा रेड्डी, रमेश जर्किलोही, महेश कुमाथहल्ली, एसटी सोमशेखर, बीए बसावराज, बीसी पाटिल, प्रतापगौड़ा पाटिल और शिवराम हेबर हैं जबकि जेडीएस के एएच विश्वनाथ, के. गोपालियाह और नारायण गौड़ा का नाम शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+