Congress Exit Poll में सबसे आगे, डीके शिवकुमार बोले- 146 सीटें जीतेगी कांग्रेस, गठबंधन की नौबत नहीं आएगी
कर्नाटक में वोटिंग के बाद Congress Exit Poll में BJP को पछाड़ती दिख रही है। कांग्रेस के चुनावी अभियान की कमान संभालने वाले पार्टी प्रमुख डीके शिवकुमार ने एग्जिट पोल के अनुमान से भी अधिक सीट पाने का दावा किया है।

कर्नाटक में वोटिंग खत्म होने के बाद Congress Exit Poll में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है। अब अलग-अलग दलों के नेताओं और चुनाव प्रभारियों के बयान भी सामने आ रहे हैं।
38 साल का इतिहास देख कांग्रेस एक्साइटेड
गौरतलब है कि विगत 38 साल से कर्नाटक में कोई भी पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी नहीं कर सकी है। इस आधार पर कांग्रेस के खेमे में बीजेपी को पटखनी देने का उत्साह दिख रहा है।
अपने दम पर सरकार बनाने का दावा
कर्नाटक में पार्टी के चुनाव अभियान की कमान संभालने वाले डीके शिवकुमार के बयान से भी कांग्रेस की एक्साइटमेंट फील की जा सकती है। डीके का दावा है कि कांग्रेस अपने दम पर सरकार बनाने में कामयाब रहेगी।
Congress Exit Poll को कैसे देखती है
बुधवार को कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल आए। इस पर डीके शिवकुमार ने कहा कि उन्हें इन आंकड़ों पर यकीन नहीं है। उन्होंने कहा कि वे अपने नंबर पर भरोसा करते हैं।
146 सीटों से अधिक पर कांग्रेस की जीत!
बकौल डीके शिवकुमार, कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस पार्टी 146 सीटें जीतेगी। उन्होंने एग्जिट पोल पर पहली प्रतिक्रिया में कहा, "मैं अपने आंकड़ों पर कायम हूं कि हम 146 सीटों को पार कर लेंगे।"
बीजेपी को फेल पार्टी बताया, कहा- डबल इंजन नहीं चला
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने मतदाताओं पर भरोसा जताया और कहा, लोगों के पास उच्च शिक्षा है। उन्होंने कहा कि जनता बड़े हितों को देख रही है, क्योंकि कर्नाटक में डबल इंजन विफल हो गया है।
गठबंधन की नौबत ही नहीं आएगी
224 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत से दूर रहने की सूरत में सहयोगी दलों की संभावना को भी डीके शिवकुमार ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस के सामने किसी दल से गठबंधन करने की स्थिति पैदा ही नहीं होगी।
बोम्मई की परफॉर्मेंस का टेस्ट, BJP इतिहास की दहलीज पर
बता दें कि कर्नाटक के चुनाव परिणाम की घोषणा 13 मई को होनी है। ऐसे में निर्वाचन आयोग के नतीजों से कर्नाटक की सियासी तस्वीर साफ हो जाएगी। सीएम बोम्मई अगर सत्ता में लौटते हैं तो ये बीजेपी के लिए ऐतिहासिक कामयाबी होगी।
BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती
हालांकि, बीजेपी के सामने येदियुरप्पा के अभाव में एंटी इन्कंबेंसी और पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार सरीखे कई शीर्ष नेताओं की नाराजगी सबसे बड़ी चुनौती बनेगी, ऐसा सियासी पंडितों का मानना है।
क्या किंगमेकर बनेगी JDS?
पूर्व मुख्यमंत्री और कभी कांग्रेस की सहयोगी रही जनता दल सेकुलर (JDS) इस चुनाव में किंगमेकर बन सकती है। ऐसा कई एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है। तमाम सियासी समीकरणों को देखते हुए अब इंतजार 13 मई को होने वाली मतगणना का है।












Click it and Unblock the Notifications