कर्नाटक: फोटो एडिट कर शाकाहारी कांग्रेस उम्मीदवार के सामने परोस दिया चिकन
बेंगलुरू। कर्नाटक की जयानगर सीट से चुनाव लड़ रहीं कांग्रेस उम्मीदवार सौम्या रेड्डी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें सौम्या प्लेट में खूब सारा चिकन लिए बैठी दिख रही है। इस तस्वीर के साथ इस तरह के कमेटं किए जा रह हैं जो उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है। भाजपा उम्मीदवार की मौत के चलते इस सीट पर चुनाव रद्द कर दिया गया था, यहां 11 जून को वोट डाले जाएंगे।

दरअसल, सौम्या रेड्डी खुद को पूरी तरह से शाकाहारी कहती हैं, ऐसे में चिकन की प्लेट के साथ उनकी तस्वीरों शेयर कर उनका झूठा बताया जा रहा है। जयानगर के नाम से बने कई फेसबुक पेजों से ये तस्वीर शेयर हुई है। जयानगर वेल्फेयर एसोसिएशन के नाम से बने पेज पर ये तस्वीर शेयर की गई है। इस तस्वीर की पड़ताल आल्ट न्यूज ने की है, जिसमें सामने आया है कि सौम्या के सामने रखी खाली प्लेट में एडिट कर चिकन परोस दिया गया है।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कैसे सौम्या की छवि खराब करने के लिए ये फोटो एडिट की गई है। असली तस्वीर में सौम्या के सामने प्लेट जरूर है लेकिन वो खाली है, जो चिकन उसमें एडिट कर रखा गया है, वो नेट से ही लिया गया है।

जयानगर के सिटिंग एमएलए और भाजपा उम्मीदवार बीएन विजयकुमार की 4 मई को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी, जिसके बाद यहां मतदान रद्द कर दिया गया था। बीएन विजयकुमार दो बार से जयानगर से विधायक थे। उनकी मौत के बाद भाजपा ने उनके भाई बीएन प्रहलाद को उम्मीदवार बनाया है। प्रहलाद का सीधा मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार सौम्या रेड्डी से है।
जयानगर सीट पर जनता दल (सेक्युलर) के उम्मीदवार काले गौड़ा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। जेडीएस यहां कांग्रेस को समर्थन कर रही है। कांग्रेस से सौम्या रेड्डी चुनाव लड़ रही हैं। 11 जून को यहां मतदान होगा।












Click it and Unblock the Notifications