सीएम सिद्दाारमैया बोले- अधिकारियों के तबादले में भ्रष्टाचार साबित कर दो तो राजनीति से संन्‍यास ले लूंगा

कर्नाटक में मई महीने में कांग्रेस पार्टी की बहुमत की सरकार बनी है। सरकार बने अभी तीन महीने नहीं हुए हैंं कि कर्नाटक की पूर्व सरकार में कांग्रेस के साथ गठबंधन में रहे जेडीएस प्रमुख एचडी कुमारस्‍वामी ने सिद्दारमैया पर अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग में रिश्‍वत लेने का आरोप लगाया है।

corruption in the transfer of officers

वहीं कर्नाटक के पूर्व सीएम कुमारस्‍वामी के इस आरोप के इतने दिनों बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया चुनौती दी है किग अगर इस मामले में मुझे दोषी साबित कर दो तो मैं राजनीति से संन्‍यास ले लूंगा।

सिद्दारमैया ने कहा कि अगर साबित हो गया कि उन्होंने अधिकारियों के तबादले के लिए रिश्वत ली है तो वह राजनीति से संन्यास ले लुंगा।

सीएम ने जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी के इस आरोप को कोरी कल्‍पना करार दिया कि राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के तहत 'ट्रांसफर व्यवसाय' बड़े पैमाने पर चल रहा था।

सीएम ने संयुक्त सत्र में राज्यपाल थावरचंद गहलोत के अभिभाषण पर विधानसभा में चर्चा के दौरान कहा अगर कोई कह दे कि मैंने ट्रांंसफर के लिए पैसे लिए तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा।

उन्‍होंने कहा मैं कुमारस्वामी और बोम्मई द्वारा लगाए गए आरोपों पर आपत्ति जताता हूं, मैंने अपने विभाग में कभी किसी का तबादला नहीं किया। सिद्धारमैया ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने कैबिनेट सहयोगियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि उनके विभागों में कोई भ्रष्टाचार न हो।

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्दारमैया ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा भाजपा 019 से मई 2023 तक लगभग चार महीने तक सत्ता में रही, लेकिन 2013 से 2018 तक मेरे पिछले कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई आरोप साबित नहीं किया। इससे पता चलता है कि हमारी पिछली सरकार में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+