पीएम मोदी से मिले कर्नाटक के नए सीएम, केंद्र से हर संभव मदद का मिला भरोसा

नई दिल्ली, 30 जुलाई: उत्तराखंड के बाद हाल ही में बीजेपी हाईकमान ने कर्नाटक में बड़ा परिवर्तन किया, जहां बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया। उनकी जगह अब बसवराज बोम्मई ने जिम्मेदारी संभाली है। पदभार ग्रहण करने के दो दिन बाद नए सीएम दिल्ली पहुंचे। वहां पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों से मुलाकात की। साथ ही सभी को कर्नाटक के विकास का भरोसा दिलाया। पीएम से मुलाकात के दौरान कर्नाटक से आने वाले कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे।

Karnataka

बोम्मई से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री से आज मुलाकात की। साथ ही उन्हें कोरोना महामारी और कर्नाटक की प्रगति के लिए एक नई यात्रा शुरू करने पर शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा पीएम ने आश्वसन दिया कि वो राज्य के विकास के लिए हर संभव मदद करेंगे। बाद में बोम्मई ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की, जहां दोनों में राज्य के राजनीतिक हालात को लेकर चर्चा हुई।

मुलाकात के बाद कर्नाटक सीएमओ ने ट्वीट कर लिखा कि सीएम बोम्मई ने पीएम से मुलाकात के दौरान हुबली-धारवाड़ के लिए एम्स और रायचूर के लिए एम्स जैसे संस्थान को मंजूरी देने की मांग की, जिसे नीति आयोग द्वारा एक आकांक्षी जिले के रूप में चिह्नित किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से कलबुर्गी में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल को क्षेत्रीय एम्स जैसे संस्थान में अपग्रेड करने की भी अपील की।

गृहमंत्री से कही ये बात
अपने दिल्ली दौरे के दौरान बोम्मई ने गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि गृहमंत्री और बीजेपी हाईकमान ने मुझ पर विश्वास जताते हुए मुझे मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने जो विश्वास किया, मैं उस पर खरा उतरूंगा, साथ ही दिन-रात मेहनत करूंगा। हालांकि उन्होंने ये साफ किया कि अभी कैबिनेट विस्तार पर कोई बात नहीं हुई है।

येदियुरप्पा ने कही ये बात
वहीं दूसरी ओर जब मीडिया ने पूर्व सीएम येदियुरप्पा से नई कैबिनेट को लेकर बात की, तो उन्होंने साफ कर दिया कि वो इस मामले में कोई हस्ताक्षेप नहीं करेंगे। नए सीएम दिल्ली के दौरे पर हैं, वो वहां पर वो हाईकमान से कैबिनेट को लेकर चर्चा करेंगे। उसी आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+