Karnataka By Election Results 2020: कर्नाटक में दोनों सीटों पर BJP आगे, सीएम आवास में मन रहा जश्न
बेंगलुरू। कर्नाटक में विधानसभा की दो सीटों पर हुए उपचुनाव (karnataka by election 2020) के नतीजे आज घोषित हो जाएंगे। यहां बंगलूरू शहरी जिला स्थित आरआर नगर और तुमकुरु जिला स्थित सिरा सीट पर उपचुनाव हुआ था। फिलहाल इन दोनों ही सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। जिसे लेकर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, मंत्री बी श्रीरामुलु, आर अशोक, बसवराज बोम्मई और भाजपा के अन्य नेताओं ने सीएम आवास पर जश्न मनाया है। इसकी कुछ तस्वीरें समाचार एजेंसी एएअनआई ने शेयर की हैं।

आपको बता दें इन दोनों सीटों पर उपचुनाव सिरा से विधायक बी सत्यनारायण के निधन और आरआर नगर से कांग्रेस के विधायक मुनिरत्ना के इस्तीफा देने के कारण दोबारा कराना पड़ा है।
इन दोनों सीटों पर तीन नवंबर को मतदान हुआ था और मंगलवार सुबह मतों की गिनती शुरू हुई। इसके नतीजे दोपहर तक आने की उम्मीद है। कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के अनुसार, भाजपा के डॉ. सीएम राजेश गौडा सिरा सीट पर 8,919 मतों से और कांग्रेस प्रत्याशी टीबी जयचंद्र 7,577 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं तीसरे स्थान पर जद (एस) प्रत्याशी अम्माजम्मना बी 4,842 मतों से आगे है।
आरआर सीट की बात करें तो भाजपा के एन मुणिरत्ना 22,845 मतों से सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस से कुसुमा एच 11,121 मतों से और जद (एस) के वी कृषमूर्ति मात्र 728 मतों से आगे हैं। आपको बता दें आज बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election Result 2020) के साथ-साथ मध्य प्रदेश की 28, उत्तर प्रदेश की 7, गुजरात की 8, कर्नाटक की 2, ओडिशा की 2, झारखंड की 2, नागालैंड की 2, मणिपुर की 5 और तेलंगाना व हरियाणा की भी एक-एक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा।
-
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications