कर्नाटक की 15 सीटों पर उपचुनाव संपन्न, 66 फीसदी हुआ मतदान

बेंगलुरु। कर्नाटक के 15 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों पर गुरुवार को हो रहे उपचुनावों में शाम पांच बजे तक 60 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचान आयोग के अनुसार शाम पांच बजे तक 66 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है जबकि अपराह्न चार बजे तक यह 46.62 प्रतिशत था। उपचुनाव राज्य में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की किस्मत तय करेगा।

Karnataka by election 60 percent voter turnout till 5pm in 15 assembly seats
कर्नाटक विधानसभा में कुल 225 सीटें (एक मनोनीत) हैं। जेडीएस-कांग्रेस के 17 विधायक अयोग्य ठहराए गए थे। 2 सीटों- मस्की और राजराजेश्वरी से संबंधित याचिकाएं कर्नाटक हाई कोर्ट में पेंडिंग हैं। ऐसे में यहां अभी उपचुनाव नहीं हो रहे हैं। यानी उपचुनाव के नतीजों के बाद सदन का वास्तविक संख्याबल 222 होगा। इसमें भी स्पीकर का वोट नहीं पड़ता है। यानी 221 सदस्यों के सदन में बीजेपी को बहुमत साबित करने के लिए 111 विधायकों की जरूरत होगी।

बीजेपी के पास विधानसभा में 105 (एक निर्दलीय सहित) विधायक हैं। ऐसे में उसे बहुमत के लिए 15 सीटों में से कम से कम 6 सीटें जीतनी होंगी। कांग्रेस के 66 और जेडीएस के 34 विधायक हैं। बीएसपी के भी एक विधायक हैं। इसके अलावा एक मनोनीत विधायक और स्पीकर हैं। अगर बीजेपी 6 से कम सीटें जीतती है तो उसके लिए सरकार को बचाना मुश्किल हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+