Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Karnataka budget 2023: सिद्दारमैया ने पेश किया बजट, कांग्रेस की पांच गारंटियों पर आएगा 52 हजार करोड़ का खर्च

Karnataka budget 2023:कांग्रेस की पांच गारंटियां एक करोड़ से अधिक परिवारों को 52,000 करोड़ रुपये हस्तांतरित करेंगी सिद्दारमैया सरकार पांच चुनाव पूर्व गारंटी योजनाओं पर ₹52000 करोड़ की लागत आएगी:

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को अपनी सरकार का पहला राज्य बजट पेश किया। इस बजट में कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने कांग्रेस की पांच गारंटी योजनाओं के जरिए महंगाई से त्रस्त नागरिकों को राहत प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया है।

बतौर सीएम यह सिद्धारमैया का सातवां बजट है, उन्होंने 2013 से 2018 तक अपने कार्यकाल के दौरान छह बजट पेश किए थे। यह बजट 14वां बजट भी होगा जिसमें सिद्धारमैया ने सहभागिता की है।

Siddaramaiah presented the budget

कर्नाटक सीएम ने बताया कि कांग्रेस की चुनाव पूर्व की पांच गारंटियों से प्रदेश की एक करोड़ परिवार लाभान्वित होंगे। और इन पांस गारंटियों पर 52,000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

गृह लक्ष्मी योजना

इस योजना के लिए 30000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिसके तहत "महिला प्रधान घरों में" महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

अन्ना भाग्य योजना

इस योजना के लिए 10,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं

गृह ज्योति योजना

इस योजना के लिए 13,910 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिसके तहत 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान की जाएगी, जिससे लगभग 2.14 करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं को लाभ होगा।

एनईपी को राज्य शिक्षा नीति से बदला जाएगा

इसके साथ ही सीएम ने अपने बजट भाषण में कहा एनईपी को राज्य शिक्षा नीति से बदला जाएगा। सीएम सिद्दारमैया ने बताया कि यूनिवर्सल बेसिक इनकम की अवधारणा के अनुरूप है, जिसे देश में पहली बार लागू किया जा रहा है।

पांच गारंटियों के अतिरिक्‍त भार को कैसे करेंगी कम कांग्रेस सरकार

कांग्रेस की चुनाव पूर्व पांच गारंटियों के कारण कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर अति‍रिक्‍त भार पड़ रहा है ये अटकलें भी लगाई जा रही है कि कांग्रेस सरकार अपनी पांच गारंटियों के कारण आने वाले सरकारी खजाने पर बोझ कम करने के लिए कुछ पुरानी योजनाओं को खत्म कर सकती है।

कुल व्यय 3,27,747 करोड़ रुपये

सीएम ने शुक्रवार को जो बजट पेश किया इममें कुल व्यय 3,27,747 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। इसमें राजस्‍व व्यय 2,50,933 करोड़ रुपये, कैपिटल व्यय 54,374 करोड़ रुपये और कर्ज के भुगतान के लिए 22,441 करोड़ रुपये का बजट शामिल है।

कर्नाटक बजट 2023-2024 में इन सेक्‍टर्स पर मेहरबान हुई सरकार

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने शिक्षा क्षेत्र के लिए 37,587 करोड़ रुपये, महिला एवं बाल विकास के लिए 24,166 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। यह कुल बजट आवंटन का क्रमशः 11 प्रतिशत और प्रतिशत है। स्‍वास्थ्य और परिवार कल्याण के लिए 14,950 करोड़ रुपये आवंटित किए गए जो कुल आवंटन का 4 फीसदी है।

कर्नाटक सरकार ने बजट पेश करते हुए की ये अहम घोषणाएं

  • राज्य भर में चल रहे मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के निर्माण कार्यों के लिए 450 करोड़ रुपये आवंटित किए।
  • बेंगलुरु में 146 करोड़ रुपये की लागत से एक समर्पित अंग प्रत्यारोपण अस्पताल भी स्थापित किया जाएगा।
  • राज्य भर में इंदिरा कैंटीनों की मरम्मत, नवीकरण और रखरखाव के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए।
  • भारत में निर्मित शराब पर उत्पाद शुल्क में 20 प्रतिशत और बीयर पर 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी। कुछ श्रेणियों के वाहनों पर मोटर वाहन कर को भी संशोधित किया जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+