Karnataka budget: कुमारस्‍वामी सरकार ने किसानों का 2 लाख तक का कर्ज किया माफ

बेंगलुरु। कर्नाटक के नए सीएम एचडी कुमारस्वामी ने गुरुवार को कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन वाली सरकार का पहला बजट विधानसभा में पेश किया,जिसमें उन्होंने वादा निभाते हुए किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ करने का ऐलान किया है, राज्य के मुखिया ने कर्जमाफी के लिए 34,000 करोड़ रुपये आवंटित करने का ऐलान किया है।

पहले बजट में कुमारस्वामी ने माफ किया किसानों का कर्ज

पहले बजट में कुमारस्वामी ने माफ किया किसानों का कर्ज

कुमारस्वामी ने ₹2,13,734 करोड़ के बजट का ऐलान करते हुए कहा कि वह सिद्धारमैया सरकार की सभी योजनाओं को जारी रखेंगे।

स्वामी के बजट की ये रहीं खास बातें....

किसानों की कर्ज माफी का यह पहला चरण

  • सीएम ने बताया कि किसानों की कर्ज माफी का यह पहला चरण है
  • उनके इस ऐलान से 25 हजार किसानों को मिलेगा लाभ
  • बेलगावी, कलबुर्गी और मैसूर शहरों में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल खोले जाएंगे।
  • 450 बिस्तरों वाले अस्पताल खोले जाएंगे...

    • इन अस्पतालों में हार्ट, कैंसर और अन्य बीमारियों का इलाज किया जाएगा।
    • गदग, कोप्पल, चामराजनगर और हसन जिलों में 450 बिस्तरों वाले अस्पताल खोले जाएंगे जिसके लिए सरकार 200 करोड़ रुपये मुहैया कराएगी।

    बेंगलुरु में पेरिफेरल रिंगरोड का निर्माण होगा

    • भारतीय शराब पर 4 प्रतिशत का उत्पाद शुल्क बढ़ाया गया है
    • बेंगलुरु में पेरिफेरल रिंगरोड का निर्माण होगा, इसकी लागत 11,950 करोड़ रुपये आएगी, सरकार ने विशेष उद्देश्य वाले वाहनों को मंजूरी दे दी है।
    • प्राइमरी स्कूल में कन्नड़ माध्यम के साथ ही कर्नाटक में अंग्रेजी की कक्षाएं शुरू की जाएंगी करीब 1000 स्कूलों में यह प्रयोग किया जाएगा।
    • बेंगलुरु झील के जीर्णोद्धार के लिए 50 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+