Karnataka budget: किसानों का तो लोन माफ लेकिन पेट्रोल-डीजल और बिजली के दाम बढ़ाए गए

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुखिया एचडी कुमारस्वामी ने आज कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन वाली सरकार का पहला बजट विधानसभा में पेश किया, जिसमें उन्होंने वादा निभाते हुए किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ करने का ऐलान किया है लेकिन इसी के साथ ही उन्होंने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं क्योंकि सरकार ने पेट्रोल, डीजल और बिजली की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है।

Karnataka budget: पेट्रोल-डीजल और बिजली के दाम बढ़ाए गए

स्वामी सरकार की तरफ से राज्‍य में पेट्रोल के दामों में 1.14 रुपये प्रति लीटर तो डीजल पर 1.12 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का ऐलान किया गया है ,इस तरह से अब कर्नाटक में पेट्रोल- डीजल महंगा हो जाएगा, यही नहीं बिजली के दाम भी बढ़ाए गए हैं, सरकार ने बिजली दरें 20 पैसे बढ़ा दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि मैं प्रस्‍ताव करता हूं कि पेट्रोल पर मौजूदा टैक्‍स 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 32 प्रतिशत किया जाए, जबकि डीजल पर भी कर 19 से बढ़ाकर 21 प्रतिशत किया जाए। मालूम हो कि सीएम ने किसानों की कर्जमाफी के साथ ये भी कहा कि मौजूदा सरकार सिद्धारमैया सरकार की सभी योजनाओं को जारी रखेगी, हमारी गठबंधन सरकार का मुख्य लक्ष्य और राज्य का विकास करना है और हम इसी ओर आगे बढ़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+