पति जिंदा है तो बिंदी क्यों नहीं लगाई...महिला दिवस पर महिला वेंडर को भाजपा सांसद ने लगाई फटकार, Video
कर्नाटक के सांसद एस मुनिस्वामी ने महिला दिवस पर एक महिल वेंडर की भरे मेले में फटकार केवल इसलिए लगाई क्योंकि उसने अपने माथे पर बिंदी नहीं लगाई थी।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 अब जब बिलकुल नजदीक है और भारतीय जनता पार्टी सत्ता में वापसी करें इसके लिए भाजपा का शीर्ष नेतृत्व लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। चुनावी कार्यक्रम कर वोटरों को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन सत्ताधारी भाजपा के विधायक और सांसद ही अपने कारनामों से भाजपा की लुटिया डुबाने में जुटे हुए हैं। पहले कर्नाटक विधायक के घर से करोड़ों रुपया लोकायुक्त ने बरामद किया वहीं अब एक सांसद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग भाजपा सांसद पर जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं।

महिला के बिंदी ना लगाने पर लगाई सबके सामने फटकार
ये वीडियो कर्नाटक के एक भाजपा सांसद का है जो महिला दिवस पर आयोजित मेले में एक महिला विक्रेता पर चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। सांसद महिला पर इस लिए नाराज हुए क्योंकि महिला वेंडर ने बिंदी नहीं लगाई थी। महिला दिवस के कार्यक्रम में सांसद ने ना केवल उसे बिंदी लगाने को कहा बल्कि उसकी भरी भीड़ में जमकर फटकार भी लगाई। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भाजपा सांसद एस मुनिस्वामी की हो रही आलोचना
ये वायरल वीडियो कर्नाटक के कोलार जिले से भाजपा सांसद एस मुनिस्वामी का है जो महिला दिवस पर एक महिला विक्रेता पर चिल्लाने को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। महिला को अपने माथे पर बिंदी लगाने के लिए कहने पर लोग तीखी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं।
महिला दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद महिला की सरेआम लगाई फटकार
दरअसल , बीजेपी सांसद एस मुनिस्वामी महिला दिवस के मौके पर एक प्रदर्शनी और बिक्री मेले में शामिल होने पहुंचे थे। जिसका उद्घाटन बुधवार को करने के बाद विधायक एक स्टॉल पर रुके जहां कपड़े बिक्री के लिए रखे गए थे और एक महिला को बिंदी नहीं लगाई थी तो फटकार लगा दी।
पहले बिंदी लगाओ, तुम्हारे पति जिंदा हैं ना?
कोलार बीजेपी लोकसभा सांसद ने कहा, 'पहले बिंदी लगाओ। तुम्हारे पति जिंदा हैं, है ना? आपके पास कॉमन सेंस नहीं है।' इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
"Wear a Bindi first. Your husband is alive, isn't he. You have no common sense" says this #BJP MP #Muniswamy to a woman vendor.#Karnataka #Kolar #WomensDay pic.twitter.com/YSedSDbZZB
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) March 9, 2023
भारत को हिंदुत्व ईरान में बदल देगा
इसने विपक्षी कांग्रेस से तीखी प्रतिक्रिया दे रहा है इस बयान की निंदा की और कहा कि ऐसी घटनाएं भाजपा की "संस्कृति को दर्शाती हैं। कांग्रेस सांसद कार्ति पी चिदंबरम ने भी वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा BJP4India भारत को हिंदुत्व ईरान में बदल देगा। भाजपा के अयातुल्लाओं के पास सड़कों पर गश्त करने वाली "Moral Police" का अपना वर्जन होगा।
महिला बाइकर्स के साथ किया गया था ये सुलूक
गौतरलब है कि अभी कुछ ही दिन पहले एक वकील ने महिला बाइकर्स से बाइक की चाबियां छीन लीं और उन्हें घंटों तक बेंगलुरु के एनआईसीई रोड के बीच में फंसे छोड़ दिया, जब वे महिला दिवस की सवारी कर रहे थे। महिलाएं पानी पीने के लिए सड़क के किनारे रुक गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications