कर्नाटक: बीजेपी MLA पर भगवान राम की प्रतिमा पर चढ़ने का लगा आरोप ,शुरू हुआ विवाद, देखिए Video
कर्नाटक चुनाव से पहले कांग्रेस को भाजपा के खिलाफ एक मुद्दा हाथ लग गया है। बीजेपी के एक विधायक पर भगवान राम की प्रतिमा के अपमान के आरोप लग रहे हैं। कांग्रेस ने इसपर पर मोर्चा खोल दिया है।

कर्नाटक में एक बीजेपी एमएलए पर भगवान राम की प्रतिमा के अपमान का आरोप लग रहा है। हुआ ये कि रामनवमी के दिन भाजपा विधायक मर्यादा पुरुषोत्म की मूर्ति के साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए इतने उतावले हो गए कि उनकी प्रतिमा के पास पहुंच गए और देवता की मूर्ति का सहारा लेकर उन्हें माला पहनाया। यही नहीं वह इस मौके पर भी वह नेता वाले अंदाज में तस्वीरें खिंचवाने के लिए हाथ जोड़े खड़े रहे। लेकिन, अब चुनावी मौसम में उनकी इसी हरकत पर विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा के लिए राम सिर्फ चुनावी भक्ति की वस्तु हैं। बीजेपी विधायक शरणु सालागर कर्नाटक के बीदर जिले के बसवकल्याण चुनाव क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
भाजपा विधायक पर भगवान राम की प्रतिमा के अपमान का आरोप
कर्नाटक में बीदर जिले के बसवकल्याण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक शरणु सालागर पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने तस्वीर खिंचवाने के चक्कर में मर्यादा पुरषोत्म भगवान राम की प्रतिमा की भी मर्यादा नहीं रखी। कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें उन्हें भगवान राम की प्रतिमा के बिल्कुल पास जाकर उसपर बड़ा सा माला पहनाते हुए और टीका लगाते हुए देखा जा रहा है। यही नहीं वे वहीं से हाथ जोड़कर नेताजी वाले अंदाज में लोगों का अभिवादन भी करते नजर आ रहे हैं।
कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया झूठी रामभक्ति का आरोप
सोशल मीडिया पर यह तस्वीर और वीडियो आने के बाद से उनकी काफी आलोचना हो रही है। कुछ श्रद्धालु इस पर नाराजगी भी जता रहे हैं। कांग्रेस ने बिना देर किए इसको लेकर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर सियासी निशाना साध दिया है। मुख्य विपक्षी पार्टी ने चुनावी माहौल को देखते हुए इस मुद्दे को लेकर बीजेपी के हिंदुत्व के दावे और भगवान राम के प्रति उसके समर्पण पर भी सवाल उठाए हैं।
Recommended Video
'प्रतिमा पर पैर रखने का इरादा नहीं था'
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के लिए भगवान राम सिर्फ चुनावी वस्तु हैं, उनकी असल भक्ति से उसे कोई मतलब नहीं है। लेकिन, सालागर ने अपने कार्य पर अपना बचाव किया है। उनका कहना है कि उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर ऐसा किया और प्रतिमा पर पैर रखने का उनका कोई इरादा नहीं था।
गौरतलब है कि 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए 10 मई को मतदान होना है और 13 मई को नतीजे घोषित होने वाले हैं। चुनावों से पहले आए कुछ सर्वेक्षणों में कांग्रेस को बढ़त दिखाई जा रही है, जिससे पार्टी बहुत ही ज्यादा उत्साहित हो चुकी है। लेकिन, बीजेपी का कहना है कि लड़ाई भले ही कड़ी हो, लेकिन वह फिर से सरकार बनाएगी। फिलहाल इस चुनाव में जेडीएस किंगमेकर की भूमिका से भी संतुष्ट हो जाने की मूड में दिख रही है।












Click it and Unblock the Notifications