चोरी करने गए चोर को घर में दिखा आरामदायक सोफा, लेटते ही आ गई नींद, फिर सुबह हुआ कुछ ऐसा
बेंगलुरु: चोरी की अब तक आपने कई खबरें सुनी होंगी लेकिन आज हम आपको एक ऐसी घटना के बार में बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आपकी हंसी छूट जाएगी। जी हा, मामला कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ का है जहां एक घर में चोरी के इरादे से घुसे शख्स को सोफे पर लेटते ही ऐसी नींद आई कि उसकी आंख फिर डंडों के पिटाई से खुली। हालांकि पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर अब यह अजीबोगरीब मामला काफी वायरल हो रहा है।

घर की छत तोड़कर घुसा था अंदर
दरअसल, उप्पिनंगडी थाने की सीमा में उल्लास जंक्शन इलाके में एक चोर के अजीब अंदाज में पकड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना 26 फरवरी है जब अनिल सहानी नाम का चोर शराब के नशे में एक घर के छत की टाइल्स को तोड़कर चोरी करने अंदर घुस गया था। घर में दाखिल होते ही उसने सेफ की चाबियां तलाशनी शुरू कर दी। चोर की किस्मत भी अच्छी थी कि उसे चाबियां मिल गई लेकिन इससे पहले वह अलमारी को खोलता उसे नींद आने लगी और सोफे पर ही लेट गया।

शराब के नशे में धुत था चोर
नशे में धुत चोरी के आरोपी अनिल सहानी को सुबह होने का पता नहीं चला और वह आराम से सोता रहा। अगली सुबह जब मकान मालिक सुदर्शन से के उठे तो उनकी आंखे फटी की फटी रह गई। सुदर्शन ने देखा कि उनके घर की छत टूटी हुई है और सोफे पर एक अनजान शख्स सोया हुआ है। सुदर्शन ने चोर के हाथ में चाबियों का गुच्छा भी देखा, इन सब के बाद उनको गुस्सा आना स्वाभाविक था और वह डंडे से चोर की पिटाई करने लगे।

मकान मालिक को नहीं लगी खबर
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक चोर को बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि घर के मालिक उसके करीब आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि चोर अनिल सहानी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। चोरी से पहले शराब पीने के चलते वह और कुछ करने में नाकाम रहा और थक के सोफे पर सो गया। मकान मालिक सुदर्शन ने बताया कि वह सोने से पहले घर की अच्छी तरह से जांच करते हैं, एक रात पहले भी छत को चेक करके सोए थे लेकिन सुबह उठे तो पता चला कि टाइल्स टूटी हुई है।

कर्नल का घर देख चोर ने बदला इरादा
सुदर्शन के मुताबिक टूटी हुई टाइलें देखकर उन्हें अंदेशा हो गया था कि घर में कोई चोर घुसा है लेकिन उन्हें यह मालूम नहीं था कि वह उनके ही सोफे पर सोता हुआ मिलेगा। फिलहाल पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है और जांच की जा रही है। बता दें इससे पहले भी कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जिसमें चोरी करने गए शख्स को मुसिबतों का सामना करना पड़ा है। एक घटना में तो चोर इतना शरीफ निकला की कर्नल का घर होने के चलते उसे शर्म आ गई और उसने इरादा बदल दिया।
यह भी पढ़ें: शाहरुख खान की सास पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, नहीं भरे 3.9 करोड़ रुपये तो गिर जाएगा आलीशान बंगला
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी?












Click it and Unblock the Notifications