शाहरुख खान की सास पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, नहीं भरे 3.9 करोड़ रुपये तो गिर जाएगा आलीशान बंगला
नई दिल्ली। बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान की सास को बड़ा झटका लगा है। मुंबई के अलीबाग के थाल में स्थित अपने आलीशान बंगले के लिए देजा वू फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के ऊपर 3 करोड़ 9 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बता दें 'देजा वू फार्म्स' शाहरुख खान की सास सविता छीबा और उनकी साली नमिता छीबा की है। जिस आलीशान बंगले को लेकर उनकी कंपनी पर जुर्माना लगाया गया है वहां अक्सर बॉलीवुड की हाई-प्रोफाइल पार्टियां होती रही हैं, शहरुख खान के 52वें बर्थडे की पार्टी भी इसी बंगले में दी गई थी।

फार्महाउस कई आधुनिक सुविधाओं से लैस
साल 2018 में बना ये फार्महाउस कई आधुनिक सुविधाओं से लैस और 1.3 एकड़ में फैला हुआ है, इसमे स्विमिंग पूल और हैलिपैड की भी है। शाहरुख की सास सविता छीबा की मुश्किलें साल 2018 में बढ़नी शुरू हुई जब उनकी कंपनी देजा वू को नोटिस भेजा गया। दरअसल, जमीन लेने के बाद तत्कालीन कलेक्टर से यहा खेती करने की इजाजत ली गई लेकिन बाद में यहा एक आलीशान फार्महाउस खड़ा कर दिया गया। इसके बाद बॉम्बे टेनेंसी ऐक्ट की धारा 63 के उल्लंघन के चलते सविता छाबी को नोटिस भेजा गया।

खेती करने के लिए ली थी जमीन
देजा वू कंपनी पर जुर्माना पहली बार पिछले महीने 20 जनवरी को लगाया गया था, इसमें कलेक्टर ने उन्हें 3.9 करोड़ भरने का आदेश दिया था। अब जुर्माना भरने के बाद ही प्रॉपर्टी के ट्रांसफर को वैध माना जाएगा लेकिन इसके बाद भी मुश्किलें कम नहीं होंगी, कंपनी पर महाराष्ट्र लैंड रेवेन्यू कोड और महाराष्ट्र रीजनल टाउन प्लानिंग ऐक्ट के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। अलीबाग में ऐसे कई बंगले हैं जिनके खिलाफ कोस्टल रेग्युलेटरी जोन के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है।

अडिशनल कलेक्टर ने भेजा नोटिस
एक्टिविस्ट सुरेंद्र धावले ने बताया कि देजा वू ने अडिशनल कलेक्टर से यहां पर खेती की इजाजत ली थी लेकिन साल 2007-8 में यहां बंगले का निर्माण शुरू कर दिया गया, जिसके बाद उन्हें 2018 में नोटिस थमाया गया। सुरेंद्र धावले बताते हैं कि देजा वू कंपनी के डायरेक्टर्स ने इस जमीन पर नारियल के पेड़ लगाकर कमाई करने की बात कही थी लेकिन यहां कभी खेती नहीं की गई।
यह भी पढ़ें: शाहरुख ने सुलझाए PHD छात्रा के कोट में फंसे बाल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
-
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के रेट में उठापटक जारी, निवेशक हैरान, मुंबई में क्या है ताजा भाव? -
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी लारा को हुई ये गंभीर बीमारी, बैठने-चलने में हो रही परेशानी, कैसे हुआ ये हाल? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
'बंद करना बे', ये किस पर भड़के संजय दत्त? Video में चिल्लाते हुए आए नजर, वायरल हुआ क्लिप -
Youtuber Armaan Malik की पत्नी पायल की बेटे को जन्म देते ही हालत बिगड़ी, नवजात की तबीयत खराब, कैसे हुआ? -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील












Click it and Unblock the Notifications