Opinion Poll: कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा के आसार, कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी

Recommended Video

    Karnataka Election: Opinion Poll में Hung Assembly के आसार, BJP की बढ़ेगी Seats | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। कर्नाटक में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया टुडे और कर्वी के सर्वे में राज्य में त्रिशंकु विधानसभा के आसार बनते दिख रहे हैं। 17 मार्च से 5 अप्रैल के बीच 224 विधानसभाओं में किए गए इस सर्वे के मुताबिक, इस दफा कर्नाटक में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिल रहा है। चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। कर्नाटक की 224 में से कांग्रेस को 90 से 101 सीटें, भाजपा को 78 से 86 और जनता दल (एस) बसपा गठबंधन को 34 से 43 सीटें मिल रही हैं। वहीं अन्य को 04 से 07 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 37 फीसदी, भाजपा को 35 फीसदी और जनता दल (एस) को 19 फीसदी सीटें मिल रही हैं। 2013 में बहुमत हासिल करने वाली कांग्रेस को चुनाव में नुकसान और भाजपा को फायदा होता दिख रहा है।

    कांग्रेस का वोट प्रतिशत बरकरार, सीटे घटीं

    कांग्रेस का वोट प्रतिशत बरकरार, सीटे घटीं

    कांग्रेस को 2013 में भी 37 फीसदी वोट मिले थे लेकिन उसकी सीट 122 थीं, जो इस बार घटकर 100 से कम हो रही हैं। वहीं भाजपा को इस बार 2013 से दो फीसदी ज्यादा यानि 35 फीसदी वोट मिल रहे हैं।2013 मेंउसकी सीटें 40 थीं। इस बार भाजपा की सीटें 40 से 45 बढ़ती दिख रही हैं। जेडीएस को 2013 में 40 सीटें मिली थीं, जो करीब-करीब बरकरार रहती दिख रही हैं।

    सिद्धारमैया पड़े येदुरप्पा पर भारी

    सिद्धारमैया पड़े येदुरप्पा पर भारी

    सीएम के लिए सिद्धारमैया जनता की पसंद हैं। 33 फीसदी लोगों ने कांग्रेस के सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी पसंद बताया है। 33 फीसदी ने सिद्धारमैया, 26 फीसदी ने येदुरप्पा और 21 फीसदी ने एचडी कुमारस्वामी को सीएम के लिए अपनी पसंद बताया है। ओपीनियन पोल में 31 फीसदी लोगों ने कांग्रेसी मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का कामकाज से संतुष्टि जहिर की है। वहीं 20 फीसदी लोगों ने सिद्धारमैया के काम से नाखुशी जाहिर की है।

    कावेरी विवाद, अलग झंडा अहम मुद्दा

    कावेरी विवाद, अलग झंडा अहम मुद्दा

    52 फीसदी लोगों ने माना है कि लिंगायत का मुद्दा इस चुनाव में अहम रहेगा। 52 फीसदी ने माना है कि ये मुद्दा अहम है जबकि 28 फीसदी ने इसे अहम मुद्दा नहीं माना है। कावेरी विवाद को भी कर्नाटक की जनता ने अहम माना है।

    59 फीसदी लोगों ने माना है कि प्रदेश का अलग झंडा भी चुनाव में अहम मुद्दा है। वहीं 29 फीसदी ने ऐसा नहीं माना है। वहीं 12 फीसदी ने इस पर कमेंट करने से इनकार कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+