कर्नाटक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बीच सामने आईं JDS-कांग्रेस के विधायकों की ये तस्वीरें
कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर संग्राम जारी है। मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके येदुरप्पा ने दावा किया है कि उनके पास पूर्ण बहुमत हैं और इसी बहुमत को सुप्रीम कोर्ट साबित करने का आदेश भी दे दिया है। उच्चतम न्यायालय ने भाजपा को सदन में बहुमत साबित करने के लिए कल शाम तक का वक्त दिया है।
हैदराबाद। कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर संग्राम जारी है। मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके येदुरप्पा ने दावा किया है कि उनके पास पूर्ण बहुमत हैं और इसी बहुमत को सुप्रीम कोर्ट साबित करने का आदेश भी दे दिया है। उच्चतम न्यायालय ने भाजपा को सदन में बहुमत साबित करने के लिए कल शाम तक का वक्त दिया है। इसी बीच विधायकों की खरीद-फरोख्त की खबरें आने के कारण कांग्रेस ने अपने विधायकों को प्रदेश से ही बाहर भेज दिया है। कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों को हैदराबाद भेजा गया है।

कर्नाटक में भाजपा को सरकार में आने से रोकने के लिए कांग्रेस ने एचडी देवगौड़ा की पार्टी को समर्थन दिया है। वहीं अन्य दो विधायकों ने भी अपना समर्थन कांग्रेस को दिया है। ऐसे में केवल 104 सीटें होने के बावजूद भाजपा ने दावा किया है कि उसके पास बहुमत है। परिणाम के बाद से ही खबरें भी आ रही हैं कि भाजपा कांग्रेस के कुछ विधायकों से संपर्क में है ताकि उन्हें बीजेपी में शामिल कर सके।
इसलिए कांग्रेस ने अपने और जेडीएस के सभी विधायकों को कर्नाटक से ही दूर भेज दिया। कांग्रेस ने सभी विधायकों को हैदराबाद के एक होटल में रुकाया है। सभी विधायक बस से हैदराबाद के होटल ताज कृष्णा पहुंचे। देखिये तस्वीरें-







ये भी पढ़ें: Karnataka Floor Test: भाजपा की एक और मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज, नहीं होगा गुप्त मतदान, कराई जाएगी खुली वोटिंग












Click it and Unblock the Notifications