कर्नाटक में बोले मोदी, कांग्रेस नेता कभी भगत सिंह जैसे आजादी के सिपाहियों से जेल में मिलने नहीं गए

बेंगलुरू। प्रधानमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में कहा कि कांग्रेस नेताओं ने कभी स्वतंत्रता सेनानियों से जेल में जाकर मुलाकात नहीं की लेकिन भ्रष्टाचारियों से मिल आते हैं। मोदी ने हाल ही में एम्स में भर्ती लालू यादव से राहुल गांधी की मुलाकात पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि जब हमारी आजादी के लिए लड़ रहे भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त जैसे स्वतंत्रता सेनानी जेल में थे, तो कोई कांग्रेस नेता उनसे जाकर नहीं मिला लेकिन कांग्रेस के नेताओं से पास भ्रष्टाचार मामले में जेल में बंद नेताओं से मिलने का समय जरूर है। कर्नाटक के बिदर में रैली के दौरान पीएम मोदी ने ये बातें कहीं।

karnataka assembly elections 2018 Pm Narendra Modi rally in Bidar

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने 2019 में अपने प्रधानमंत्री बनने की बात कह दी। ये तब है कि जब उनकी पार्टी में कई सीनियर नेता हैं, ऐसे लगता है कि वो प्रधानमंत्री के पद को एक परिवार के लिए ही रिजर्व मानते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं का भ्रष्टाचार करने का रिकॉर्ड रहा है और कर्नाटक के लोग उन्हें सत्ता से बाहर करें।

इससे पहले बंगारपेट में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस को 6 बीमारियों से ग्रसित भी बताया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कांग्रेस की 6 बीमारियों 1-कांग्रेस कल्चर, 2-कम्युनलिज्म(सांप्रदायिकता), 3-जातिवाद(कास्टिजम), 4- अपराध(क्राइम), 5-भ्रष्टाचार(करप्शन), 6- कॉन्ट्रैक्टर सिस्टम (ठेकेदारी) से ग्रसित है। कांग्रेस जहां भी जाती है अपने वायरस वहां फैला देती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक की इज्जत को मिट्टी में मिला दिया है। आज पूरा देश कांग्रेस के कल्चर को, कारनामों को, नेताओं को और कांग्रेस की नीयत को भली भांति पहचान गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+