कर्नाटक: 'JP नड्डा और उनकी पूरी पार्टी राहुल गांधी से डरती है', DK शिवकुमार ने BJP पर साधा निशाना

डीके शिवकुमार ने कहा कि बीजेपी कर्नाटक को भ्रष्टाचार की राजधानी बना दी है। हम इस बार चुनाव जीतेंगे और सत्ता में वापस आएंगे।

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार

Karnataka Assembly Election: कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बुधवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर जमकर निशाना साधा। जेपी नड्डा के राहुल गांधी पर दिए गए बयान को लेकर उन्होंने हमला किया। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा और उनकी पूरी पार्टी राहुल गांधी से डरती है। इसलिए वे आए दिन उनपर हमला करते रहते हैं।

कर्नाटक में विजय संकल्प यात्रा के दौरान जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर हमला किया था। इसके जवाब में डीके शिवकुमार ने कहा कि जेपी नड्डा राहुल गांधी से डरते हैं। राहुल गांधी की सादगी ने भाजपा में डर पैदा कर दिया है। यही वजह है कि वे उन पर हर दिन हमला करते रहते हैं।

डीके शिवकुमार ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कर्नाटक को भारत की भ्रष्टाचार की राजधानी बना दिया है। कर्नाटक को भारत की भ्रष्टाचार राजधानी बनाने के बाद वे अब तमिलनाडु में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। डीके शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव जीतेगी और सत्ता में आएगी।

क्या बोले जेपी नड्डा

बता दें कि भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को विवादास्पद भाषण के लिए राहुल गांधी पर निशाना साधा और मौजूदा बजट सत्र के दौरान संसद में माफी मांगने की मांग को फिर से दोहराया। जेपी नड्डा नड्डा ने शुक्रवार के संसद सत्र से पहले राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, 'कांग्रेस सांसद 'राष्ट्रविरोधी टूलकिट' का एक स्थायी हिस्सा बन गए हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त है। राष्ट्र द्वारा बार-बार खारिज किए जाने के बाद, राहुल गांधी अब इस राष्ट्र-विरोधी टूलकिट का एक स्थायी हिस्सा बन गए हैं।'

'विदेशी धरती पर देश का अपमान'

नड्डा ने दावा किया कि गांधी निर्वाचित बहुमत वाली सरकार और 130 करोड़ भारतीयों का भी अपमान कर रहे हैं। 'विदेशी धरती पर राहुल गांधी ने कहा कि भारत और यूरोप में लोकतंत्र खत्म हो गया है और अमेरिका को दखल देना चाहिए। इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है?' भाजपा अध्यक्ष ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि, 'ऐसे समय में जब भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है और यहां जी20 बैठकें हो रही हैं, राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश और संसद का अपमान कर रहे हैं।'

यह भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: डीके शिवकुमार ने किया दावा- BJP 65 से ज्‍यादा सीटें नहीं जीत पाएगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+