Assembly Election 2023: ओपिनियन पोल में कांग्रेस को बहुमत के आसार, BJP को कितने सीटों का नुकसान, जानिए

कर्नाटक में चुनाव से पहले आए ओपिनियन पोल बीजेपी को असहज कर सकते हैं। दक्षिण के दुर्ग- कर्नाटक में कांग्रेस को दोबारा बहुमत मिलने के आसार हैं। सीवोटर ओपिनियन पोल में भाजपा को अधिकतम 80 सीटें मिलने का अनुमान है।

assembly election 2023

Karnataka Assembly Election 2023 के लिए मतदान 10 मई को होना है। 13 मई को चुनाव नतीजे आएंगे। वोटिंग से पहले अनुमानों का दौर शुरू हो गया है। CVoter Opinion Poll में नतीजों पर जो अनुमान लगाया गया है इसके अनुसार बीजेपी को मायूसी हाथ लगेगी। ओपिनियन पोल में 24 हजार से अधिक लोगों की राय ली गई। सीवोटर ओपिनियन पोल के मुताबिक बहुमत कांग्रेस को मिलेगा।

दक्षिण के दुर्ग में बदलाव के मूड में जनता

कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के पास पहुमत है। बसवराज बोम्मई की सरकार है, लेकिन सी वोटर ओपिनियन पोल के मुताबिक कुछ हफ्ते बाद होने वाले मतदान में कर्नाटक के वोटर्स ने बदलाव का मूड बना लिया है। करीब 24 हजार से अधिक लोगों से ली गई राय के अनुसार भाजपा को कम से कम 68 और अधिकतम 80 सीटें मिल सकती हैं।

कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत

सी वोटर ओपिनियन पोल के अनुसार कांग्रेस को कम से कम 115 सीटें मिलेंगी, यानी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने के आसार हैं। ओपिनियन पोल के अनुसार कांग्रेस को अधिकतम 127 सीटों पर जीत मिल सकती है, यानी मैजिक नंबर 113 से भी अधिक।

पूर्व CM की पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को भी प्रदर्शन में सुधार का मौका मिल सकता है। ओपिनियन पोल के अनुसार कुमारस्वामी की पार्टी जनता दल सेकुलर (JDS) को कम से कम 23, जबकि अधिकतम 35 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य दलों या निर्दलीयों के खाते में दो सीटें जा सकती हैं।

Karnataka CM के रूप में पसंद कौन

ओपिनियन पोल के अनुसार, वर्तमान सीएम बसवराज बोम्मई को 31 फीसद लोग पसंद करते हैं। हालांकि, उनकी पार्टी- भाजपा को बहुमत की संभावना नहीं है। कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत की संभावना है, पूर्व सीएम सिद्धारमैया को 39 फीसद लोग मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं। उनके चैलेंजर माने जा रहे सात बार के विधायक डीके शिवकुमार के पक्ष में केवल तीन फीसद लोग हैं। पूर्व सीएम और जेडीएस नेता कुमारस्वामी को 21 फीसद लोग सीएम देखना चाहते हैं। किसी सरप्राइज चेहरे के सीएम बनने की संभावना कम है, लेकिन किसी अज्ञात या अन्य नेताओं के पक्ष में 6 फीसद वोटर हैं।

किस पार्टी को कितने फीसद वोट

वोट शेयर के मामले में भी कांग्रेस बीजेपी से काफी आगे रहेगी ऐसा अनुमान है। 2023 के सबसे बड़े विधानसभा चुनावों में एक माना जा रहा कर्नाटक भाजपा के जनाधार को कमजोर कर सकता है, ऐसी आशंका है। सी वोटर ओपिनियन पोल के पूर्वानुमान के अनुसार कांग्रेस को लगभग 40.1 फीसद वोटर्स का साथ मिलेगा। भाजपा को लगभग 34.7 फीसद वोट मिलेंगे। जनता दल सेकुलर को 17 फीसद से अधिक लगभग 18 प्रतिशत मत मिल सकते हैं। बाकी 7.3 वोट शेयर में दूसरे दलों या निर्दलीय उम्मीदवारों को मिलेगा।

सियासत में जनता के मुद्दों की बात

  • ओपिनियन पोल में बेरोजगारी, करप्शन, कोरोना और बिजली-पानी जैसे मुद्दों पर जनता की राय ली गई।
  • 29.1 फीसद लोगों ने बेरोजगारी को सबसे बड़े मुद्दे में एक माना।
  • 21.5 फीसद जनता ने बिजली, सड़क और पानी के मुद्दे को बड़ा मुद्दा बताया।
  • शिक्षा सुविधा से जुड़े मुद्दे- 19 फीसद
  • कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा- 2.9 फीसद
  • सरकारी काम में करप्शन 12.7 फीसद
  • कोरोना महामारी से जुड़े मुद्दे- 4 प्रतिशत
  • किसानों से संबंधित मुद्दे- 3.5 फीसद
  • राष्ट्रवाद को 1.2 फीसद लोगों ने मुद्दा माना।

2018 के चुनाव में किस दल को कितने वोट

कांग्रेस को 38 प्रतिशत वोट मिले थे। यानी दो फीसद का इजाफा होने की संभावना है। वर्तमान सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी को 36 पर्सेंट वोट मिले थे, इस बार वोट प्रतिशत में 1.3 फीसद गिरावट हो सकती है। जेडीएस को लगभग 18 फीसद वोट मिले थे, इस पार वोट प्रतिशत में गिरावट की आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+