Karnataka assembly election 2018: चुनाव आयोग की तैयारी पूरी, EVM के साथ-साथ VVPAT का इस्तेमाल

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 12 मई को वोटिंग होनी है। चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि आयोग 12 मई को चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

 Karnataka assembly election 2018: election commission are prepared for elections on May 12

उन्होंने बताया कि अब तक राज्य में 70 करोड़ रुपए से अधिक की नकदी और 32 करोड़ रुपए की शराब जब्त की गई है। इस बार कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोटिंग के लिए ईवीएम के साथ वीवीपीएटी का भी उपयोग किया जाएगा।

संजीव कुमार ने जानकारी दी कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में इस बार मतदाताओं की संख्या 5.6 करोड़ है। मतदान के लिए 58,000 बूथ स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 600 पूरी तरह से महिलाओं द्वारा चलाए जाएंगे, जिन्हें गुलाबी बूथ कहा जाएगा। वहीं 10 बूथ विकलांग लोगों द्वारा चलाए जाएंगे। मतदान में 80,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के साथ 80,000 वीवीपीएटी का उपयोग किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+