कर्नाटक में सिद्धारमैया की नहीं बल्कि 'सीधा रुपैया' की सरकार चल रही है: पीएम मोदी
5 साल में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए हम आगे बढ़ रहे हैं
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी कर्नाटक के दावणगेरे में किसान रैली को संबोधित किया। पीएम नरेन्द्र मोदी ने रैली में कहा कि देश की जनता को जब भी मौका मिला है कांग्रेस को निकाला है, देश की जनता को भी पता चल गया है कि देश की समस्याओं का कारण कांग्रेस कल्चर है। मोदी ने कहा कि इस कर्नाटक की सरकार का जाना तय है। वह अपने पापों के भार से इस स्थिति में पहुंची है। मोदी ने कहा कि यह राज्य सरकार कांग्रेस को भी बचा नहीं पाएगी। ये रैली बीजेपी की राज्य ईकाई के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस. येदियुरप्पा के जन्मदिन के मौके पर आयोजित की गई है। कर्नाटक में पीएम नरेंद्र मोदी ने कन्नड़ में अपने भाषण की शुरुआत की। पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं गुजरात में सीएम था तो सरदार पटेल का स्टैचू बनाने का संकल्प किया। पटेल किसानों के लिए सबसे ज्यादा आंदोलन करने वाले नेता थे। id="toptextpromo">
LIVE Feed












Click it and Unblock the Notifications