कर्नाटक: दो कारों में जबरदस्त भिड़ंत, 6 की मौके पर ही मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
नई दिल्ली। कर्नाटक के गादंग में दो कारों के बीच भिड़ंत में 6 लोगों की मौत की खबर आ रही है। अब तक की जानकारी के मुताबिक दो कारों के बीच आमने-सामने की टक्कर में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को फौरन नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने केस रजिस्टर्ड कर लिया है और हादसे की छानबीन कर रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सभी लोग कोपल से एक शादी में शामिल होने के बाद लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया।












Click it and Unblock the Notifications