Karnataka: पहली कैबिनेट बैठक में मिली 5 गारंटियों को मंजूरी, सोनिया गांधी ने जताया कर्नाटक का आभार

कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में 5 गारंटी को मंजूरी दे दी है। वहीं सोनिया गांधी ने भी कर्नाटक की जनता को शुक्रिया कहा है।

Sonia Gandhi Karnataka

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हुई प्रचंड जीत के बाद कांग्रेस की नवगठित सरकार के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री सहित कई मंत्रियों ने पद की शपथ ली। मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस शासित प्रदेशों के सीएम सहित कई राज्य के मुख्यमंत्रियों और पार्टी प्रमुख ने शपथ समारोह में हिस्सा लिया, हालांकि खुद यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाई।

लेकिन शपथ ग्रहण समारोह के बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कर्नाटक के लोगों को कांग्रेस को चुनने के लिए धन्यवाद दिया है। साथ ही भरोसा दिलाया कि नवगठित सरकार राज्य के विकास के पथ पर काम करेगी।

सोनिया गांधी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि, "मैं कर्नाटक के लोगों का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने कांग्रेस के पक्ष में जनादेश दिया। ये जनादेश बंटवारे और भ्रष्टाचार की राजनीति के खिलाफ है। कांग्रेस सरकार अपने वादों को पूरा करेगी।

इधर, नवगठित सरकार सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में चुनावी वादों के तहत दी गई 5 गारंटी को मंजूरी मिली है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि पहली मीटिंग में ही पांच गारंटी को मंजूरी मिल चुकी है। राहुल गांधी ने लिखा-"जो हम कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। पहला दिन, पहली कैबिनेट मीटिंग में कर्नाटक को दी हुई हमारी पांच गारंटी को मंजूरी मिल चुकी है।"

पूर्व सीएम ने साधा निशाना

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस के 5 गारंटी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा की गई घोषणा और पहली बैठक के बाद की घोषणाओं में काफी अंतर है। जनता ने काफी घोषणाओं और तत्काल कार्यान्वयन की उम्मीद की थी। मुख्यमंत्री द्वारा की गईं घोषणाओं से कर्नाटक के लोग निराश हुए हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने अपना फैसला ईमानदारी से लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+