कर्नाटक: इदरीस पाशा की हत्या के मामले में गोररक्षक पुनीत केरेहल्ली समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

गोरक्षकों ने इदरीस पाशा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह ट्रक में भरकर मवेशी ला रहा था।

इदरीस पाशा की हत्या के मामले में गोररक्षक पुनीत केरेहल्ली समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Karnataka Cow Vigilante: कर्नाटक के रामनगर जिले में 31 मार्च की रात को एक मवेशी व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या के आरोपी 5 गो रक्षकों को गिरफ्तार किया गया है। रामनगर पुलिस ने पांचों आरोपियों को राजस्थान में गिरफ्तार किया है। गुजरात और राजस्थान पुलिस की मदद से यह गिरफ्तारी हुई है।

स्वयंभू हिंदुत्व कार्यकर्ता पुनीत केरेहल्ली के नेतृत्व में पांच गौरक्षकों के एक गिरोह द्वारा ट्रक रोके जाने के बाद 39 वर्षीय इदरीस पाशा को सुबह मृत पाया गया था। पाशा और दो सहयोगी सैयद जहीर और इरफान ट्रक में थे। गोरक्षकों ने कथित रूप से उनपर हमला किया और पिटाई की।

16 मवेशियों को ले जा रहे ट्रक के चालक सैयद जहीर को गोरक्षकों ने सथानूर पुलिस स्टेशन ले गया। कर्नाटक पशुवध निवारण और पशु संरक्षण अधिनियम 2020 के तहत मामला दर्ज किया गया। ट्रक में सवार दो लोग फरार हो गए। इदरीस पाशा को 1 अप्रैल को सुबह 8 बजे उस जगह के पास मृत पाया गया, जहां ट्रक को रोका गया था।

Recommended Video

    Top News 04 April | Sikkim Avalanche | Karnataka Election 2023 | Weather Update | वनइंडिया हिंदी

    मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने कर्नाटक के मांड्या में एक पशु व्यापारी की मौत के विरोध में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार की शाम इदरीस पाशा का शव रहस्यमय परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला था। पाशा के परिवार ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या दक्षिणपंथी कार्यकर्ता पुनीत केरेहल्ली के नेतृत्व वाले एक गौरक्षक समूह द्वारा की गई।

    पाशा के परिवार के अनुसार, पुनीत केरहल्ली ने कथित तौर पर पाशा को शनिवार दोपहर को रोका जब वह मवेशियों को ले जा रहा था और उसने 2 लाख रुपये की मांग की। हालांकि पाशा ने स्पष्ट किया कि उसने मवेशी बाजार से खरीदे थे और इसे साबित करने के लिए दस्तावेज भी प्रस्तुत किए थे। पुनीत केरेहल्ली और उसके समूह ने पैसे देने से इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की। पाशा के परिवार ने आरोप लगाया कि उन्हें गंभीर चोटें आईं और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।

    यह भी पढ़ें- TMC MLA इदरीस अली बोले- प्रधानमंत्री पूरे नाकाम, पीएम मोदी इस्तीफे के बाद देश छोड़ फरार हो जाएंगे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+