कर्नाटक: तुमकुर के दो नर्सिंग कॉलेज में सामने आए 15 नए कोविड पॉजिटिव केस

कर्नाटक तुमकुर जिले के दो नर्सिंग कॉलेज में 15 नए कोविड पॉजिटिव केस

बेंगलुरू, 01 नवंबर। कोरोना वायरस के केस एक बार फिर से बढ़ने लगे है। कर्नाटक तुमकुर जिले के दो नर्सिंग कॉलेज में 15 नए कोविड पॉजिटिव केस सामने आए हैं। बुधवार को ये जानकारी तुमकुर के जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने दी।

covid19

बता दें तुमकुर प्रदेश की राजधानी बेंगलुरू का पड़ोसी जिला है। अभी पिछले सप्‍ताह ही नार्थ कर्नाटक के धारवाड़ जिले के एक मेडिकल कालेज में एक साथ सौ से अधिक पॉजिटिव केस सामने आए थे। जिसके बाद वहां हडकंप मच गया था।

बता दें बीते शनिवार को उत्‍तरी कर्नाटक के शहर धारवाड़ के एक मेडिकल कॉलेज में अचानक कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 60 से 182 हो गई थी ।इसके बाद ये कोविड 19 का क्‍लस्‍टर बन गया है। मेडिकल कालेज में छात्रों और कर्मचारियों की संख्या शुक्रवार को जहा 66 थी वहीं महज 24 घंटे में 182 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए थे। बताया जा रहा था कि मेडिकल कालेज में एक फ्रेशर पार्टी हुई जिसके बाइ इतनी बड़ी संख्‍या में कोविड पॉजिटिव केस दर्ज हुए।लो लोग कोरेाना पॉजिटिव निकले उनमें अधिकांश को कोविड टीके की दोनों डोज लग चुकी थी। वहीं हॉस्‍टल को भी सील कर दिया गया था।

वहीं कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन के ब्रिटेन में 22 मामलों की पुष्टि हुई है। इकसे अलावा जापान ने इसके खतरे को देखते हुए जिन्‍हें वैक्‍सीन की दोनों डोज लग चुकी है उन्‍हें बूस्टर डोज लगाने का फैसला किया है। इस सबको देखते हुए महाराष्‍ट्र सरकार ने बाहर से आने वाले सभी यात्रियों को आरटीपीआर रिपोर्ट अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से प्रभावित जगहों से यात्रा करके आने वाले यात्रियों के लिए 7 दिन का क्‍वांरटीन करना अनिवार्य कर दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+