कारगिल युद्ध के नायक ने शहीद साथी के परिवार से किया 25 साल पुराना वादा निभाया
Kargil Vijay Diwas: 26 जुलाई को पूरा देश कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ मना रहा है। 25 साल पहले हुए युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रंद्धाजलि अर्पित कर रहा है। कारगिल युद्ध के लिए वीर चक्र से सम्मानित हुए कर्नल सचिन निंबलकर की आज एक बार फिर प्रसंशा हो रही है। इसकी वजह है कि बीते 25 सालों से कारगिल युद्ध में शहीद हुए अपने फौजी साथियों के लिए अपने आप से किया था। इस वादे को निभाते हुए वो बीते 25 सालों से शहीदों के परिवारों से मिलने हर साल जा रहे हैं।
कर्नल सचिन निंबलकर ने ये वादा 1999 में टाइगर हिल को पुनः कब्जे की लड़ाई के दौरान खुद से किया था। इस साल 4 जुलाई को, वह ग्रेनेडियर उदयमन सिंह के माता-पिता से मिले।

जानें कौन थे शहीद ग्रेनेडियर उदयमन सिंह
बता दें 4 जुलाई, 1999 की रात पाकिस्तानी सेना से कब्जे से टाइगर हिल को छुड़ाने में 18 ग्रेनेडियर्स टीम ने निर्णणायक भूमिका निभाई थी। रस्सियों और अन्य उपकरणों का उपयोग करके, भारतीय सैनिकों ने हमला किया और पहाड़ी की चोटी तक पहुंच गए। इसी युद्ध में 5 जुलाई को ग्रेनेडियर उदयमन सिंह की गोली मारकर मौत हो गई।
25 वर्षों से निभाया वादा
आज जब पूरा देश कारगिल में हुई जीत का जश्न मना रहे थे, तत्कालीन कप्तान निंबलकर अपने मृत साथी को याद कर रहे थे। उन्होंने वादा किया कि वे सिंह के परिवार से सालाना मिलने जाएंगे ताकि उनके दुख को बांट सके। विभिन्न पदों और असाइनमेंट के बावजूद, उन्होंने 25 वर्षों तक यह वादा निभाया है।
शहीद उदयमान सिंह की बहनों की शादी में भी की मदद
शहीद उदयमान सिंह का परिवार जम्मू के पास शमा चक गांव में रहता है। ग्रेनेडियर उदयमन सिंह के माता-पिता और दो बहनें जीवित हैं। परिवार अपने गांव में गैस एजेंसी चलाता है और खेती करता है। कर्नल निंबलकर ने सिंह की बहनों की शादियों में भी मदद की।
जानें कौन हैं ये कर्नल
बर्फ से ढकी टाइगर हिल को पाकिस्तान सेना के कब्जे से छुड़ाने का अभियान विपरीत मौसम की परिस्थियों और अंधेरे में शुरू किया गया था। वीर चक्र से सम्मानित कप्तान निंबलकर ने असाधारण नेतृत्व और बहादुरी का प्रदर्शन किया, जिसके कारण टाइगर हिल पर कब्जा हुआ। इस ऑपरेशन में 12 दुश्मन सैनिकों की मौत हुई और बड़ी मात्रा में हथियारों और गोला-बारूद की बरामदगी हुई।












Click it and Unblock the Notifications