करगिल विजय दिवस: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्‍ली। कृतज्ञ राष्ट्र भारत आज कारगिल पर विजय की 21वीं वर्षगांठ मना रहा है। 1999 में आज ही के दिन भारत के वीर सपूतों ने कारगिल की चोटियों से पाकिस्तानी फौज को खदेड़कर तिरंगा फहराया था, विजय दिवस पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कारगिल विजय दिवस पर मैं समस्त देश​वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। कारगिल की ​विजय दिलाने वाले सेना के जवानों की शहादत सदैव हमारे लिए प्रेरणा के स्त्रोत के रूप में काम करेगी।

Recommended Video

    Kargil Vijay Diwas : Rajnath Singh ने War Memorial पर शूरवीरों को दी श्रद्धांजलि | वनइंडिया हिंदी
    रक्षा मंत्री ने वॉर मेमोरियल पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और तीनों सेना प्रमुखों ने कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राजनाथ सिंह ने इससे पहले एक ट्वीट भी किया था जिसमें उन्होंने वीर सैनिकों को सलाम किया था।

    कारगिल विजय दिवस के 21 साल पूरे

    देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल विजय दिवस के 21 साल पूरे होने पर भारतीय सेना के वीर जवानों और शहीदों को उनके अदम्य साहस के लिए नमन किया, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कारगिल विजय की 21 वीं वर्षगांठ पर मैं भारतीय सशस्त्र बलों के उन बहादुर सैनिकों को सलाम करना चाहता हूं जिन्होंने हाल के इतिहास में दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में दुश्मन का मुकाबला किया, मैं उन लोगों का भी आभारी हूं जो युद्ध में अक्षम होने के बावजूद अपने तरीके से देश की सेवा करते रहे और अनुकरण के योग्य उदाहरण स्थापित किए।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+