करीना कपूर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की तैमूर की पहली फोटो, वायरल

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया है। इंस्टा पर धमाकेदार डेब्यू के बाद उन्होंने बेटे तैमूर की फोटो शेयर की है। शनिवार को उन्होंने जो फोटो शेयर किया है, उसमें तैमूर उनकी गोद में है। ये फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है। करीना के इस फोटो को शेयर करने के बाद कुछ ही घंटे में ये तस्वीर वायरल हो गई है।

इसे ही मैं फ्रेम चुराने की इजाजत दे सकती हूं

इसे ही मैं फ्रेम चुराने की इजाजत दे सकती हूं

करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तैमूर के साथ फोटो शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा,सिर्फ इसे ही मैं अपना फ्रेम चुराने की इजाजत दे सकती हूं। तस्वीर में करीना तैमूर को अपनी गोद में उठाए हुए हैं और उन्होंने मां के कंधे पर अपना सिर रखा हुआ है। मां-बेटे की इस प्यारी सी तस्वीर को सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कई यूजर्स ने इसे बहद प्यारी तस्वीर कहा है। तो कई यूजर्स ने तैमूर पर प्यार भी कमेंट के जरिए दिखाया है।

करीना के इंस्टा अकाउंट पर तैमूर की पहली तस्वीर

करीना कपूर के इंस्टा अकाउंट पर तैमूर की ये पहली तस्वीर है। एक दिन पहले इंस्टा पर एंट्री के बाद करीना ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। फिर बिल्ली का एक वीडियो शेयर किया था। ये वीडियो भी उनके फोटोशूट का ही हिस्सा था। अभी तक इंस्टा पर करीना के 4 पोस्ट हैं। पहले ही दिन उनके 5 लाख फॉलोअर हो गए थे। उनके अब तक 1 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हो चुके हैं।

 प्रोफाइल पिक्‍चर में बचपन की फोटो

प्रोफाइल पिक्‍चर में बचपन की फोटो

करीना कपूर ने इंस्‍टाग्राम की प्रोफाइल पिक्‍चर के तौर पर अपनी बचपन की फोटो लगाई है। करीना ने एक दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह बैठी नजर आ रही हैं और उनके कान में बिल्ली वाला इयर रिंग्स नजर आ रही है। इसी के साथ उन्होंने हलो इंस्टाग्राम #HelloInstagram लिखकर हैशटैग किया। कुछ घंटे में ही उनका अकाउंट वेरिफाइड हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+