रणधीर कपूर ने गलती से शेयर कर दी करीना के दूसरे बेटे की तस्वीर, फिर किया डिलीट लेकिन...

मुंबई। बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर जब से दूसरी बार मां बनी हैं, तब से उनके दूसरे बेटे की तस्वीर देखने के लिए उनके फैंस बहुत ज्यादा बेकरार हैं। हालांकि करीना कपूर ने बेटे की तस्वीर शेयर की थी लेकिन उसमें छोटे नवाब का चेहरा नहीं दिख रहा था लेकिन इस वक्त एक बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जो कि करीना कपूर के छोटे बच्चे की बताई जा रही है। हालांकि कपूर या पटौदी खानदान ने इस तस्वीर के बारे में कोई भी बयान नहीं दिया है।

तो ये है करीना के दूसरे बेटे की तस्वीर?

तो ये है करीना के दूसरे बेटे की तस्वीर?

दरअसल ये तस्वीर करीना के पिता और बीते जमाने के एक्टर रणधीर कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी लेकिन फिर अचानक से उन्हें शायद कुछ याद आया तो उन्होंने ये तस्वीर डिलीट कर दी लेकिन तब तक ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये तस्वीर करीना-सैफ के दूसरे बच्चे की थी, जो कि गलती से रणधीर कपूर ने शेयर कर दी।

रणधीर कपूर ने गलती से की पोस्ट?

रणधीर कपूर ने गलती से की पोस्ट?

मालूम हो कि रणधीर कपूर ने जो तस्वीर शेयर की थी, वो दो बच्चों की कोलार्ज फोटो थी, जिसमें एक तैमूर था और दूसरा बच्चा उसकी कॉपी करता दिख रहा था। इसलिए लोग उसे जूनियर सैफ अली खान बोल रहे हैं। हालांकि एक्टर के तस्वीर शेयर करते ही करीना के फैंस ने फोटो का स्क्रीन-शॉट ले लिया था, जो कि इस वक्त वायरल हो रहा है।

करीना ने शेयर की थी ब्लैक एंड व्हाईट फोटो

करीना ने शेयर की थी ब्लैक एंड व्हाईट फोटो

गौरतलब है कि करीना ने महिला दिवस यानी कि 8 मार्च को छोटे शहजादे की ब्लैक एंड व्हाईट फोटो पोस्ट की थी।फोटो पोस्ट करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा था कि 'ऐसा कुछ नहीं है जो महिला नहीं कर सकतीं, सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं।' करीना ने जो तस्वीर शेयर की थी, उसमें बेटे का चेहरा नहीं दिख रहा था लेकिन वो करीना की गोद में थे और पीछे से उसका चेहरा दिख रहा है।

21 फरवरी को करीना दूसरी बार बनी हैं मां

21 फरवरी को करीना दूसरी बार बनी हैं मां

मालूम हो कि 21 फरवरी 2021 को करीना ने अपने और एक्टर सैफ अली खान के दूसरे बेटे को जन्म दिया है। मालूम हो कि साल 2016 में करीना ने अपने और सैफ के पहले बच्चे तैमूर को जन्म दिया था। तैमूर सोशल मीडिया के स्टार किड्स में से एक हैं।

सैफ चौथी बार बने पिता, करीना हैं दूसरी पत्नी

गौरतलब है पांच साल की डेटिंग के बाद करीना ने साल 2012 में सैफ से शादी की थी। वो सैफ की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले सैफ ने साल 1991 में अपने से 12 साल बड़ी बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी लेकिन साल 2004 में उनका अमृता से तलाक हो गया था। इस शादी से भी सैफ को दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम हैं। इस तरह से सैफ अली खान 21 फरवरी को चौथी बार पिता बने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+