क्यों दो बार सैफ से शादी के लिए किया था मना, करीना ने सालों बाद बताई वजह

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान की अभिनेता सैफ अली खान से सात साल पहले शादी हुई थी। बॉलीवुड की इस मशहूर जोड़ी का एक बेटा तैमूर अली खान है। हाल ही में करीना ने एक साक्षात्कार में अपने और सैफ से जुड़े किस्सों के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि सैफ ने उन्हें शादी के लिए दो बार प्रपोज किया था लेकिन उन्होंने दोनों ही बार मना कर दिया। वह तीसरी बार में शादी के लिए तैयार हुई थीं।

Saif Ali Khan, Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Khan, mumbai, taimur ali khan, taimur, सैफ अली खान, करीना कपूर, करीना कपूर खान, मुंबई, तैमूर अली खान

पिंकविला को दिए साक्षात्कार में करीना ने कहा, 'सैफ ने मुझे दो बार कहा कि हमें शादी कर लेनी चाहिए। उन्होंने पहले ये बात ग्रीस में कही और फिर लद्दाख में। उस समय मैंने मना कर दिया, जैसे 'मुझे नहीं पता क्योंकि मुझे नहीं पता तुम कौन हो।' इसलिए तब मैंने ना कह दिया। ये इंकार उन्हें और बेहतर तरीके से जानने के लिए था।'

फिल्मों से ब्रेक लेने की बात भी कही

फिल्मों से ब्रेक लेने की बात भी कही

करीना ने शादी के बाद फिल्मों से ब्रेक लेने की बात भी कही। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मैंने अपने जीवन का सबसे सही फैसला लिया था। मैं इस तथ्य को जानती थी कि मेरा व्यावसायिक जीवन और निजी जीवन पूरी तरह अलग है। मैंने सैफ से भी कहा कि मैं काम करना बंद नहीं करूंगी और उन्होंने कहा कि तुम्हें काम करना चाहिए।'

चार साल तक डेट किया

चार साल तक डेट किया

बता दें करीना और सैफ ने एक दूसरे को चार साल तक डेट करने के बाद शादी की थी। दोनों की प्रेम कहानी फिल्म टशन से शुरू हुई थी। करीना और सैफ ने साथ कई फिल्में की हैं, जैसे ओमकारा, एलओसी कारगिल, टशन, कुर्बान और एजेंट विनोद।

हाथ पर करीना के नाम का टैटू भी गुदवाया

हाथ पर करीना के नाम का टैटू भी गुदवाया

शादी से पहले डेटिंग के दौरान ही सैफ ने अपने हाथ पर करीना के नाम का टैटू भी गुदवाया था। सैफ उम्र में करीना से दस साल बड़े हैं और ये उनकी दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी अभिनेत्री अमृता सिंह हैं। सैफ और करीना ने पहले कोर्ट मैरिज की थी। करीना एक बार ये भी कह चुकी हैं कि वो और सैफ अपनी शादी को पूरी तरह से निजी रखना चाहते थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+